4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Imd Alert : राजस्थान में रात को भयंकर बारिश, हवाओं की रफ्तार 50 के पार

Imd Alert : बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का असर राजस्थान पर किसी भी समय भयंकर बारिश के रूप में शुरू हो सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि शुक्रवार रात 10 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का दौर शुरू होगा और हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे के पार रह सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Vinod Singh Chouhan

•

Updated: 21 Jul 2023, 10:03 PM IST

,

,

IMD alert : बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का असर राजस्थान पर किसी भी समय भयंकर बारिश के रूप में शुरू हो सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि शुक्रवार रात 10 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का दौर शुरू होगा और हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे के पार रह सकती है। उधर, पाली में मूसलाधार बारिश का दौर भी शुरू हो चुका है। आधा घंटे की बारिश ने कई इलाकों को तरबतर कर दिया और कई जगह जलभराव होने से रास्ते तक जाम हो चुके हैं।

यहां भारी बारिश की चेतावनी
मौसम केन्द्र जयपुर की माने तो बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके असर से राजस्थान के बाड़मेर, जालोर, पाली, सिरोही, जोधपुर, जैसलमेर, जयपुर, जयपुर शहर, दौसा, सवार्ईमाधोपुर जिले में हल्की से मध्यम और कई जगह भारी बारिश का दौर किसी भी समय शुरू हो सकता है। उधर, हवाओं की रफ्तार 40 से 50 या उसके भी पार रह सकती है।

यहां मध्यम दर्जे की बारिश
मौसम विभाग के अनुसार राजसमंद, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, बूंदी, टोंक, भरतपुर, सीकर, अजमेर, नागौर, बीकानेर आदि जिलों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश शुरू हो सकती है।

यह हो सकता है नुकसान
मौसम विभाग के मिली जानकारी के अनुसार जहां तेज बारिश का दौर चलेगा वहां कमजोर संरचनाएं, कच्चे घर, दीवारें, हल्की व ढीली बंधी वस्तुएं, बिजली की लाइनें, पेड़ आदि धराशायी हो सकते हैं।

जैसलमेर से गुजर रही ट्रफ लाइन
मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा, रायसेन, छिंदवाड़ा, दुर्ग से होकर गुजर रही है। दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश पर कम दबाव वाले क्षेत्र का केंद्र है। मौसम विभाग की माने तो शनिवार को पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, बीकानेर, हनुमानगढ़, जालोर, जोधपुर, नागौर व श्रीगंगानगर में बरसात की संभावना है। वहीं 23 जुलाई को जालोर व पाली के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

पाली पर हुआ बादल मेहरबान
मानसून शुक्रवार रात को पाली शहर समेत आस पास इलाके में जमकर मेहरबान हुआ। पाली शहर में एक घंटे में डेढ़ इंच से अधिक पानी बरसा। जिससे शहर की कई कॉलोनियां पानी से लबालब हो गई। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। कई कॉलोनियों के घरों में पानी घुस गया। शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गई। लोगों को आवाजाही में काफी तकलीफ उठानी पड़ी। कई वाहन चालकों की गाडि़यां बारिश में बंद हो गई तो कई वाहन चालक हादसे का शिकार भी हुए। शहर में पूरे दिन धूप-छांव की िस्थति रही। बादलों की आवाजाही के बीच दोपहर साढ़े तीन बजे अचानक मौसम बदला और तेज धूल भरी हवा चली। इससे लोगों में बरसात की आस जगी। शहर में शाम सात बजे काले बादल छाए और बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ। जो काफी देर चला। आठ बजे बाद अचानक तेज बारिश का दौर प्रारंभ हुआ। जो करीब एक घंटे तक चला। इस दौरान डेढ़ इंच से अधिक पानी बरसा। शहर के मंडिया रोड पर पूरा तालाब भर गया। बांगड़ चिकित्सालय परिसर में भी पानी भर गया।

पाली में इतनी हुई बरसात
जिले में बीते 24 घंटे में सुबह आठ बजे तक पाली में पांच, बाली में 11, मारवाड़ जंक्शन में 16 व रानी में 19 एमएम बरसात हुई। वहीं सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मारवाड़ जंक्शन में 2, सुमेरपुर में एक व सोजत में तीन एमएम बरसात दर्ज की गई। जवाई के सहायक बांध सेई का जल स्तर शाम पांच बजे 7.80 मीटर (1039.22 एमसीएफटी) दर्ज किया।