4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon Update : राजस्थान में 25 जुलाई तक भारी बारिश, New Warning Issued

Monsoon Update : राजस्थान में सक्रिय मानसून के बीच मौसम विभाग ने नई चेतावनी जारी की है कि मानसून के नए चरण के साथ ही 25 जुलाई तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा और 19 से 25 जुलाई तक बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। यह भी कहा जा रहा है कि मानसून की सक्रियता अगले 10 दिन तक बनी रह सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Vinod Singh Chouhan

•

Updated: 17 Jul 2023, 5:13 PM IST

ALT TEXT

,

Monsoon Update : राजस्थान में सक्रिय मानसून के बीच मौसम विभाग ने नई चेतावनी जारी की है कि मानसून के नए चरण के साथ ही 25 जुलाई तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा और 19 से 25 जुलाई तक बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। यह भी कहा जा रहा है कि मानसून की सक्रियता अगले 10 दिन तक बनी रह सकती है।

जुलाई के अंत तक बारिश का दौर
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक आर.एस. शर्मा का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में लगातार नए सिस्टम बन रहे हैं, जिसके चलते मानसून की सक्रियता बनी हुई है। दो दिन बाद फिर से बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बन रहा है, जिसके असर के चलते सप्ताहभर से ज्यादा या 10 दिन तक मानसून के सक्रिय रहने की उम्मीद है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना भी है, यदि ऐसा होता है तो राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा और जुलाई के अंत तक बारिश का अच्छा आंकड़ा आने की उम्मीद है। उधर, मानसूनी हवाएं भी राजस्थान पर बन रही है, जिससे भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो रही है।

ट्रफ लाइन अब बंगाल की खाड़ी तक
मौसम केन्द्र जयपुर की माने तो वर्तमान में मानसून ट्रफ लाईन बीकानेर, सीकर से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। एक परिसंचरण तंत्र दक्षिणी झारखंड के ऊपर बहना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में आगामी 48 घंटों में एक और नया परिसंचरण तंत्र बनने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। इस तंत्र के असर से पूर्वी राजस्थान में आगामी दिनों में मानसून के सक्रिय रहने से अधिकांश भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर आगामी एक सप्ताह के दौरान जारी रहने की संभावना है।

मानसून का नया चरण 19 से 25 तक
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जोधपुर व बीकानेर संभाग के अधिकतर भागों में 19 से 25 जुलाई के दौरान मानसून सक्रिय होने से बारिश की गतिविधियों बढ़ोतरी होगी। इस दौरान अधिकतर भागों में हल्के से मध्यम बारिश व कहीं-कहीं तेज/भारी बारिश होने की संभावना है।

तरबतर होगा मारवाड़
मौसम विभाग ने खुलासा किया है कि जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकतर हिस्सों में 25 जुलाई तक बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी और भारी बारिश का दौर चलेगा। अभी गत एक सप्ताह के मारवाड़ के अधिकतर इलाकों में मानसून की झमाझम का इंतजार बना हुआ है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद मारवाड़ के लोग फिर से सावन में झमाझम का आनंद उठा सकेंगे। बतादें कि पाली, जालोर और सिरोही के कुछ बांधों में अब तक चादर चल रही है। मानसून के नए चरण की बारिश मारवाड़ के किसानों के लिए भी अच्छी साबित हो सकती है।