
,
राजस्थान में हत्या-डकेती के साथ ही अब प्राइवेट पार्ट काटकर हत्या करने के मामलों में भी इजाफा हो रहा है। ऐसा ही एक मामला सिरोही के पिंडवाड़ा क्षेत्र का सामने आया है, जहां युवक का प्राइवेट पार्ट काटकर हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि युवक ने अपने ही साथी का गला घाेंटकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।
एक को किया गया गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार पिण्डवाड़ा शहर में बस स्टैण्ड के पास की गली में एक मकान में गुप्तांग कटा युवक का शव मिला। युवक की निर्मम हत्या की घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पिण्डवाड़ा पुलिस उप अधीक्षक जेठूसिंह करनोत व पुलिस थाना अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और मृतक के शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। घटना की सूचना पर एएसपी सिरोही बृजेश सोनी भी घटनास्थल पर पहुंचे व घटना की पूरी जानकारी ली। इधर, पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़कर पूछताछ कर रही है।
यूं बढ़ा मामला
पुलिस के मुताबिक मृतक उत्तर प्रदेश निवासी राजू (22) पुत्र सुभाष सीमेंट कंपनी में ठेकेदार के अधीनस्थ मजदूरी का काम करता था और उदयपुर बस स्टैण्ड के सामने की गली में महेन्द्र सोनी के मकान में किराए पर रहता था। उसके साथ बारां जिला निवासी मानसिंह बैरवा भी उसी सीमेंट कंपनी में ठेकेदार के पास मजदूरी का काम करता है। वहीं राजू के पास ही किराए के मकान में रहता है। दोनों के बीच मामूली बात को लेकर बहस व गाली गलौज की घटना हुई थी, इसके बाद राजू की देर रात को गला दबा कर व प्राइवेट पार्ट काटकर बेरहमी से निर्मम हत्या की सूचना मिली। ऐसे में पुलिस संदेह के घेरे में आए युवक मानसिंह को पकड़ कर पूछताछ कर रही है।
Updated on:
11 Jul 2023 02:13 pm
Published on:
11 Jul 2023 02:12 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
