9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गैस सिलेंडर में विस्फोट, मकान क्षतिग्रस्त, सामान जला

-पाली जिले के फालना थाना क्षेत्र के बामणिया गांव में स्थित बेरा नया अरट की घटना
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Aug 07, 2021

गैस सिलेंडर में विस्फोट, मकान क्षतिग्रस्त, सामान जला

गैस सिलेंडर में विस्फोट, मकान क्षतिग्रस्त, सामान जला

पाली/फालना। जिले के फालना थाना क्षेत्र के बामणिया गांव में स्थित बेरा नया अरट पर खाना बनाते समय गैस की टंकी से अचानक आग लगने से चारों तरफ आग फैल गई। गैस सिलेण्डर में ब्लास्ट से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। खाना बना रही महिला आग देख कर बाहर निकल कर जान बचाई।

फालना थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि बामणिया निवासी पोकरी बाइ पत्नी डूंगरराम ने रिपोर्ट दी कि उसके खेत पर बने कमरे में खाना बनाते समय शुक्रवार दोपहर अचानक सिलेंडर में आग लग गई। वह मकान के बाहर आ गई। कुछ ही समय में जोरदार धमाका हुआ। आग पूरे घर में फैल गई। मकान क्षतिग्रस्त हो गया।

उन्होंने खुडाला निवासी दामाद कुपाराम चौधरी को सूचना दी। उन्होंने शनिवार को पुलिस को सूचित किया। इस पर मुख्य आरक्षी वीरेंद्र सिंह को मौके पर भेजा गया। जहां पर सिलेंडर पूरी तरह से फ टा मिला। मकान जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।