9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अवैध संबंधो के चलते हत्या का मामला : आरोपित पत्नी प्रेमी सहित चार दिन के पुलिस रिमांड पर

अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे पति को पत्नी द्वारा प्रेमी से हत्या करवाने का मामला  

2 min read
Google source verification
बलवा के आरोपीयों को कोर्ट ने सुनाई एक-एक साल का कारावास, अर्थदंड भी लगाया

रायपुर मारवाड़. अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे पति की हत्या की साजिश रचने वाली महिला सहित चारों आरोपितों को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपित महिला को जेल भेजा तथा उसके प्रेमी सहित अन्य दोनों आरोपितों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा।

थानाप्रभारी विष्णुदत्त राजपुरोहित ने बताया कि खारी भाली निवासी दिहाड़ी श्रमिक बद्रीनायक पुत्र अमराराम नायक की 28 जनवरी को हत्या कर शव गांव के लाबुराम रेगर के कुएं में फेंक दिया था। गुुरुवार को मृतक का शव कुएं में मिला तो परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा कर दिया। मामले में पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ी तो सामने आया कि मृतक की पत्नी के प्रेमी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की। आरोपितों ने पहले उसे पार्टी में शराब पिलाई उसके बाद गला गोंट कर हत्या कर शव कुएं में फेंक कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी खारी भाली गिरी निवासी संगीता (27), उसके प्रेमी खारी भाली गिरी गांव नेमाराम माली (30) पुत्र नाथूराम माली व सहयोगी चावण्डिया निवासी सूखा काठात (35) पुत्र कालूराम काठात व बाडिया गिरी निवासी बगदाराम जाट (32) पुत्र हरजीराम जाट को गिरफ्तार किया था। संगीात को जोधपुर जेल भेजा गया।

ज्ञात रहे कि संगीता का नेमाराम माली से पिछले कई वर्षों से अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी उसके पति को लगी तो उसने उसका फोन ले लिया तथा दोनों के मिलने पर पाबंदी लगा दी। जिस पर संगीता ने नेमाराम को हत्या के लिए उकसाया।

ग्रामीणों की आंखे हुई नम

इधर शुक्रवार को गमगीन माहौल में मृतक बद्री का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के तीनों बच्चों को रोता देख ग्रामीणों की भी आंखे भर आई।

महिला का शव मिला, हत्या की आशंका

- रोहट थाने के निम्बली गांव के निकट मिला शव

- शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया शव

रोहट . पाली-जोधुपर राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट रीको क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला का शव मिला। उसके गले पर चोट के निशान मिले तथा निकट ही छोटा पत्थर पड़ा मिला, जिस पर खून लगा था। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू किए हैं। थानाप्रभारी भागीरथराम ने बताया कि शव करीब पांच-सात दिन पुराना है, जिसमें कीड़े लग गए थे। महिला की उम्र 35-40 वर्ष के बीच है। निकट ही पड़े पत्थर पर खून लगा हुआ था। संभवतया पत्थर से वार कर महिला की हत्या की गई।

पर्ची पर लिखा मिला शबीना

शव के निकट पुलिस को एक चिकित्सक की पर्ची मिली, जिस पर शबीना नाम लिखा है और 13 जनवरी को जोधुपर के सिराज क्लीनक पर महिला ने डॉ. निजाम शेख से उपचार करवाकर नागौरी मेडिकल स्टोर से दवाइयां खरीदी थी। जिसकी पर्ची व बिल शव के पास पड़े मिले। शव के पास धागे की गट्टी भी मिली है। मृतका ने केसरिया रंग का पायजामा, भूरे रंग का स्वेटर, हरे रंग की शॉल पहन रखी थी।