Monsoon Rain in Pali : अरावली की वादियों में मानसून की बरसात होने से पाली जिले के सुमेर नदी में पानी की आवक हुई है। इस नदी में बहता हुआ पानी पाली के हेमावास बांध में पहुंच रहा है। जिसका गेज सुबह 27.40 फिट पर पहुंच चुका है। बांध में अब केवल 0.60 फिट पानी आते ही यह ओवरफ्लो हो जाएगा।
हम आपको बता दें कि पिछले महीने बिपरजॉय तूफान की बरसात के दौरान हेमावास बांध का गेज तेजी से बढ़ाता और बांध 27 फीट के गेट को पार कर गया था। स्टेट टाइम में बना हुआ यह बांध 28 फीट की क्षमता का है।