
पाली के बांगड़ अस्पताल में मासूम को लेकर पहुंचे परिजन।
Death of Innocent Child in Pali : पाली शहर के ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस थाना क्षेत्र के नया गांव स्थित विष्णु कॉलोनी में नाना के घर आए एक मासूम की मंगलवार को पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
जानकारी के अनुसार विदुर उम्र डेढ़ साल पुत्र प्रेम कुमार जाति प्रजापत जो नया गांव स्थित विष्णु कॉलोनी में अपने नाना के घर आया हुआ था। मंगलवार को मासूम पानी से भरी बाल्टी के पास खेल रहा था। इस दौरान खेलते-खेलते हो पानी की बाल्टी में गिर गया।
काफी समय तक बालक नजर नहीं आया तो परिजनों ने ढूंढा तो वह पानी में गिरा मिला। जिसे परिजन तुरंत पाली के बांगड़ अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
Published on:
01 Aug 2023 08:35 pm

बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
