4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली

VIDEO : यहां एक ही रात में तीन जगह तोड़े ताले, चोर सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की मदद से चोर की तलाश शुरू कर दी है।

Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jun 08, 2023

Theft in Pali City: पाली शहर में बीती रात चोर ने एक के बाद एक तीन चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी सोना-चांदी के आभूषण के साथ नकदी व मोबाइल चुराकर फरार हो गया। आरोपी युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस अब फुटेज की मदद से उसकी की तलाश में जुटी है।

सदर थाना के एएसआई भंवरसिंह वाडिया ने बताया कि बुधवार रात को शेखों की ढाणी स्थित दो फैक्ट्रियों व एक मकान में चोरी हुई। शेखों की ढाणी स्थित भैरूनाथ फैक्ट्री में चौकीदारी का काम करने वाले घेवरराम पुत्र विजांराम देवासी ने बताया कि चोर उसके कमरे का ताला तोड़ बक्से में रखी सोने की कंठी, कान का बालिया और 5 हजार रुपए चोरी कर चोर कर ली। वहीं निकट की मयुर फैक्ट्री में काम करने वाले हिम्मताराम पुत्र वक्ताराम भील ने बताया कि उसके कमरे का ताला तोड़ चोर उसका बैग लेकर भाग गया। जिसमें मोबाइल सहित अन्य दस्तावेज थे। वहीं शेखों की ढाणी निवासी फारूख पुत्र शकुर खान के घर से चोर सोने-चांदी के आभूषण के साथ 30 हजार रुपए चोरी कर ले गया।

बांडी नदी में मिला चोरी हुआ बैग व बक्सा
चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चोरी कर लाए बैग व बक्से को बांडी नदी में ले गया। जहां उसने उसमें किमती सामना व नकदी चुराकर बैग व बक्सा वहीं छोड़ दिया। जिसे बाद में पुलिस ने बरामद किया।

चोर सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद
पुलिस की पड़ताल में एक संदिग्ध युवक सीसीटीवी कैमरे में फैक्ट्री में घुसते हुए नजर आया। उसने टी शर्ट और जींस पहन रखी थी। रात पौने 11 बजे से सुबह चार बजे बाद तक संदिग्ध युवक चोरी की वारदात को अंजाम देता रहा। चोर ने एक बाइक चुराने का भी प्रयास किया। जिसमें वो असफल रहा।