15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MaheshNavami 2025 : पाली में गूंजा भगवान महेश का जयकारा, शहरवासियों ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत

श्रद्धा व उल्लास से मनाई महेश नवमी, बैण्ड बाजो की मधुर धुन के साथ निकाली शोभायात्रा।

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jun 04, 2025

Mahesh Navami 2025 : पाली में गूंजा भगवान महेश का जयकारा, शहरवासियों ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत

पाली शहर में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल माहेश्वरी समाज की महिलाएं व युवतियां।

पाली शहर में माहेश्वरी समाज की ओर से महेश नवमी बुधवार को श्रद्धा व उल्लास से मनाई गई। माहेश्वरी समाजबंधुओं ने भगवान महादेव के दरबार में शीश नवाकर खुशहाली की कामना की। बोले रे बेलियों अमृत वाणी... व हर-हर महादेव... के उदघोष से शहर की गलियां शंकर भगवान के रंग में रंग गई।

जयंती महोत्सव के तहत सुबह छह बजे नाडी मोहल्ला माहेश्वरी समाज भवन में दिल्ली से आई डॉ. प्रियंका माहेश्वरी की मौजूदगी में हवन किया। हवन वेदी में महेन्द्र राठी व मदनगोपाल टावरी परिजनों व समाजबंधुओं के साथ आहुतियां देकर विश्व कल्याण की प्रार्थना की। हवन के बाद नाडी मोहल्ला से बैण्ड बाजों की मधुर धुन और जयकारों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भाल पर त्रिपुंड लगाए... महिलाएं व पुरुष भोलेनाथ का गुणगान करते चले। शोभायात्रा जर्दा बाजार, सर्राफा बाजार, फतेहपुरिया बाजार, पानी दरवाजा, व्यंक्टेश मार्ग होकर रामनगर िस्थत महेश व शिव वाटिका पहुंचकर विसर्जित हुई।

बैण्ड रहा आकर्षण का केन्द्र

शोभायात्रा में युवक-युवतियों का बैण्ड आकर्षण का केन्द्र रहा। उनके साथ तलवार ढाल लेकर चल रहे युवाओं ने करतब दिखाए। शोभायात्रा में युवतियां व महिलाएं नृत्य करती चली। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह शहरवासियों ने स्वागत किया। महोत्सव में महिला अध्यक्ष शांति माहेश्वरी, सचिव आशा भूतड़ा, कोषाध्यक्ष किरण बिड़ला, युवा संगठन अध्यक्ष तरुण तोषनीवाल, सचिव विनम्र राठी, कोषाध्यक्ष अंकित सारड़ा सहित समाजबंधुओं ने सहयोग किया।

प्रतिभाओं का किया सम्मान

शिव व महेश वाटिका में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें क्रिकेट, वॉलीबाल, कैरम, शतरंज, दौड़, धीमी गति से साइकिल व दुपहिया वाहन चलाने, खो-खो, शिवलिंग सजाओ, कपल क्रिकेट आदि प्रतियोगिताओं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेताओं को पुरस्कृत किया। मेद्यावी विद्यार्थियों का बहुमान किया। इसके बाद महाप्रसादी हुई। जयंती महोत्सव में माहेश्वरी समाज अध्यक्ष रवि मोहन भूतड़ा, महामंत्री भुवनेश काबरा, कोषाध्यक्ष शरद कालानी, पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत लाहोटी, गुरुचरण हेड़ा, ताराचंद टावरी, रामेश्वर सोमानी आदि शामिल रहे।