
Bबाबरा पत्रिका. B. क्षेत्र सहित ब्यावर क्षेत्र बीते दिनों से बारिश के दौर चलने से बाबरा बांध में नए पानी की मंथर गति से आवक बनी हुई हैं। बाबरा बांध के ऊपरी क्षेत्र में ब्यावर खास स्थित बारह फीट क्षमता लिए मकरेड़ा बांध 22 जुलाई को ही लबालब होकर इसका अपवर्तित पानी बाबरा बांध में पहुंच रहा हैं। बीते दिनों में ऊपरी क्षेत्र में बारिश का दौर कमजोर व अनियमित होने के बावजूद मकरेड़ा पर चादर एक इंच की चादर चल रही हैं। मकरेड़ा का अपवर्तित पानी बाबरा बांध में मंथर गति से पहुंच रहा हैं।
जल संसाधन विभाग जैतारण से सहायक अभियंता राम अवतार लीलड़ व कनिष्ठ अभियंता नवरतन गुरलिया ने बताया कि साढ़े सात मीटर कुल भराव क्षमता वाले बाबरा बांध में गुरुवार सुबह 6.60 मीटर गेज मापा गया हैं। बांध में 133.17 एमसीएफटी के मुकाबले अब तक 104.64 एमसीएफटी पानी आ चुका हैं। जो बांध में अब तक 78.51 फीसदी पानी संग्रहित हो चुका हैं। जबकि इस बार में शुरू हुई मानसूनी वर्षा से पूर्व बाबरा बांध का गेज छह मीटर था। मकरेड़ा के ओवरफ्लो होने के बाद से ही बाबरा बांध में मंथर गति से नए पानी की आवक बनी हुई हैं।
Bओटे तक पहुंचा पानीB - 350 मीटर लम्बा, साढ़े सात मीटर कुल भराव क्षमता लिए बाबरा बांध में अब तक 6.60 मीटर पानी गेज पर पहुंच चुका हैं। बारिश का दौर थमने के बावजूद बांध में पानी की मंथर गति से आवक बनी हुई हैं। जो बांध को लबालब कर रहा हैे बल्कि बांध के ओटा क्षेत्र तक पानी पहुंच चुका हैं। जो जल्द समय में ओवरफ्लो होने पर फिर से खुशियां बांटेंगा। वर्ष 2024 में 15 अगस्त को जबकि पिछले साल 2025 में 30 जुलाई की शाम को ही बाबरा बांध ओवरफ्लो हो चुका था।
Updated on:
31 Jul 2026 06:00 am
Published on:
31 Jul 2026 06:00 am
