
सामूहिक विवाह में 11 जोड़े बने हमसफर
पाली/साण्डेराव। जिले के साण्डेराव क्षेत्र के बिरामी गांव के सरिया देवी मंदिर परिसर में संत-महात्माओ की निश्रा में गुरुवार को प्रजापति कुम्भकार समाज [ Prajapati Kumbhakar Samaj ] की ओर से श्रीयादे सेवा समिति [ Shriyade Seva Samiti ] भीम रा परगना बिरामी के बैनर तले द्वितीय सामूहिक विवाह [ group marriage ] समारोह दो पारियों में आयोजित किया गया। वैदिक रीति-रिवाज एवं मंत्रोच्चार के साथ 11 जोड़ों ने अग्नि के समक्ष सात फेरे लिए। दूल्हा-दुल्हन [ groom bride ] के साथ उनके परिवार वाले और रिश्तेदार भी शामिल हुए।
मंडप में प्रवेश से पहले ही गेट पर आने वालों के हाथ सैनिटाइज किए गए। जिनके पास मास्क नहीं था उन्हें विवाह समिति के सदस्यों की ओर से मास्क दिए गए। संत हुक्म भारती, वल्लभ गिरी महाराज, रामदास महाराज की निश्रा में पंडित अर्जुन व्यास, जितेन्द्र व्यास ने रीति रिवाज के साथ विवाह की रस्म पूरी की। इस दौरान सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत, अर्जुनसिंह करणोत, मारवाड़-गोड़वाड जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जयदेवसिंह राणावत, बिरामी सरपंच मनोहर कुंवर करणोत, उप सरपंच मनोहरसिंह करणोत, ग्राम विकास अधिकारी भगवतसिंह राठौड़ सहित उपस्थित अतिथियों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया। विवाह प्रमाण पत्र भी दिया।
गाइड लाइन के अनुसार की व्यवस्था
सामूहिक विवाह समारोह में कोविड गाइडलाइन के अनुरूप 11 जोड़ों के लिए 11 शादी मंडप में दो पारियों में विवाह करवाया गया। आयोजन में सुबह 7 बजे 5 जोड़ों व 11.30 बजे 6 जोड़ों का विवाह करवाया गया। सभी 11 विवाह स्थलों पर पहले से ही निर्धारित किए हुए 50-50 अतिथि ही शामिल हुए। श्रीयादे सेवा समिति के संरक्षक लालाराम प्रजापत कोसेलाव, समिति अध्यक्ष शंकरलाल प्रजापत, उपाध्यक्ष गणेश प्रजापत, सचिव संग्राम प्रजापत, राकेश, मूलाराम, घीसुलाल, मोतीलाल, लालाराम, भूराराम, पेमाराम, हंसाराम, तगाराम आदि ने सहयोग किया।
Published on:
03 Feb 2022 09:04 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
