3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली

video…Medical college…ये चिकित्सक ज्वाइन करेंगे तो बेहतर होगी स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश में 22 सुपर स्पेशलिटी व 436 प्रोफेसर पढ़ाने के साथ करेंगे मरीजों की जांच पाली में 5 सुपरस्पेशलिस्ट व 23 असिस्टेंट प्रोफेसर, 1 एसोसिएट प्रोफेसरपाली में एक न्यूरोलॉजी सुपर स्पेशलिटी चिकित्सक ने किया ज्वाइन

Google source verification

पाली

image

Rajeev Dave

Jun 09, 2023

प्रदेश के नए मेडिकल कॉलेजों में कई जगह पर अब सुपरस्पेशलिटी सुविधा मिलेगी। राजस्थान मेडिकल एज्यूकेशन सोसायटी जयपुर (राजमेस) की ओर से पाली के साथ सीकर, झालावाड़, बाड़मेर, डूंगरपुर व भरतपुर आदि में सुपर स्पेशलिटी के 22 चिकित्सक नियुक्त किए है। पाली के मेडिकल कॉलेज में न्यूरोलॉजी के दो, यूरोलॉजी का एक व ग्रेस्ट्रोइन्ट्रोलॉजी के दो चिकित्सक नियुक्त किए है। पाली के लिए खास बात यह है कि न्यूरोलॉजी के एक चिकित्सक ने गुरुवार को पद ग्रहण कर लिया। इसके अलावा प्रदेश के कॉलेजों में 436 प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर भी नियुक्त किए है।

पाली में इन चिकित्सकों की नियुक्ति
पाली के मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी चिकित्सकों के साथ ही ऑथोZपेडिक में एक एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति की है। असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर फिजियोलॉजी में एक, माइक्रोबायोलॉजी में एक, फारनिकोलॉजी में एक, पैथोलॉजी में तीन, फोरेंसिक मेडिसन में एक, कम्यूनिटी मेडिसन में एक, जनरल मेडिसन में तीन, पीडयेट्रीक्टस में एक, टीबी-चेस्ट में एक, साइक्रेटिक में एक, सर्जरी जनरल में तीन, ऑथोZपेडिक में तीन, गायनिक में दो व एनिस्थसिया में एक चिकित्सक की नियुक्ति की है।

पहले चार को दी थी नियुक्ति
बांगड़ मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में पहले गेस्ट्रालॉजिस्ट, यूरोलॉजिस्ट, न्यूरोलॉजी व कार्डियोलॉजिस्ट के चार सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की नियुक्ति की थी, लेकिन केवल गेस्ट्रोलॉजी के चिकित्सक ने ही ज्वाइन किया था। कार्डियोलॉजिस्ट के चिकित्सक एक दिन आकर लौट गए थे। न्यूरोलॉजी व यूरोलॉजी के चिकित्सक आए ही नहीं थे। गेस्ट्रोलॉजी के एक चिकित्सक वहीं है, जिनको पहले नियुक्त किया था। वे अब मेडिकल कालेज में राजमेस के तहत पद संभालेंगे।