Rajasthan weather update : प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ है। पाली के साथ रोहट व रानी तहसील में शुक्रवार को झमाझम बरसात हुई। बरसात का दौर समाप्त होने के बाद उमस बढ़ गई। मौसम विभाग की ओर से पूर्वी राजस्थान के कई क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, नागौर व पाली में आने वाले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट है।