12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारात निकलने से पहले घर में छाया मातम, छोटे भाई की हल्दी में बड़े भाई की हार्ट अटैक से मौत

Pali News: पाली जिले के खिंवाड़ा थाना क्षेत्र वणदार गांव में एक विवाह समारोह में हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हे के बड़े भाई की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शव बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Akshita Deora

Jan 22, 2024

silent_heart_attack_.jpg

Silent Attack: पाली जिले के खिंवाड़ा थाना क्षेत्र वणदार गांव में एक विवाह समारोह में हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हे के बड़े भाई की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शव बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। रविवार रात शादी समारोह पूरा होने के बाद सोमवार सुबह शव उठाया जाएगा।

वणदार निवासी मोहन पुत्र अमराराम की शादी के दौरान शनिवार को हल्दी की रस्म चल रही थी। हल्दी की रस्म में उसका बड़ा भाई रमेश भी शरीक था। अचानक रमेश नीचे गिर पड़ा। शादी में शामिल लोग उसे नजदीक के अस्पताल में उपचार के लिए लेकर पहुंचे, जहां उसे पाली लाया गया। चिकित्सकों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों का कहना है कि रमेश की साइलेंट अटैक होने से मौत हुई। इसकी जानकारी मिलने पर शादी समारोह में मातम का माहौल छा गया।
यह भी पढ़ें : एक पल में आई मौत, चिथड़े चिथड़े हो गए पांच दोस्त, सभी की उम्र 20 साल से 23 साल के बीच, परिवार में मचा कोहराम


मुम्बई में काम करता था मृतक
रमेश मुंबई में एयरपोर्ट में कार्य करता है, जो कि शादी में सम्मिलित होने आया था। उसकी शादी एक साल पूर्व बिटुड़ा गांव में हुई थी। छोटे भाई की बारात जाने से पहले इस तरह की घटना से पूरा परिवार सदमे में आ गया। परिजनों की मानें तो सोमवार को शादी समारोह पूरा होने के बाद शव को वणदार गांव ले जाया जाएगा।