9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फालना पालिकाध्यक्ष सुनीता गुर्जर ने ग्रहण किया पदभार, सिरोही विधायक व कई कांग्रेस नेता भी रहे मौजूद

-नगरपालिका खुड़ाला-फालना की अध्यक्ष गुर्जर ने किया विकास का दावा Municipal Chairman Sunita Gurjar assumed charge :

2 min read
Google source verification

पाली

image

Ramesh Sharma

Oct 17, 2019

फालना पालिकाध्यक्ष सुनीता गुर्जर ने ग्रहण किया पदभार, सिरोही विधायक व कई कांग्रेस नेता भी रहे मौजूद

फालना पालिकाध्यक्ष सुनीता गुर्जर ने ग्रहण किया पदभार, सिरोही विधायक व कई कांग्रेस नेता भी रहे मौजूद

पाली/फालना। Municipal Chairman Sunita Gurjar assumed charge : जिले के नगरपालिका खुड़ाला-फालना [ Municipality khudala-falna ] के अध्यक्ष पद पर सुनीता गुर्जर [ Municipal President Sunita Gurjar ] ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में सिरोही विधायक संयम लोढ़ा [ Sirohi MLA Sanyam Lodha ] ने कहा कि नगरपालिका खुड़ाला-फालना के अध्यक्ष पद पर एक कार्यकर्ता के लम्बे संघर्ष के बाद सफलता मिली है। यह प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है। फालना का विकास होगा। पूर्व मुख्य सचेतक रतन देवासी [ Former Chief Whip Ratan Devasi ] ने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र में सर्वांगीण विकास हो, जनता के बीच काम का बोलबाला हो और आने वाले समय में कांग्रेस का बोर्ड पुन: बने। इसके लिए संयुक्त प्रयास करने होंगे।

अध्यक्ष सुनीता गुर्जर ने कहा कि मैं गांव की बेटी व गांव की बहू दोनों होने का फर्ज निभाते हुए फालना के विकास में कसर नहीं छोडूंगी। प्रदेश कांग्रेस सचिव सोमेन्द्र गुर्जर ने खुड़ाला-फालना में विकास का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर राजसमंद के उप जिला प्रमुख मदनलाल गुर्जर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष चुन्नीलाल चाड़वास, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ कांग्रेस प्रेमाराम देवासी, प्रदेश कांग्रेस सचिव शोभा सोलंकी, ऊमसिंह चांदराई, पाली नगर परिषद के पूर्व सभापति केवलचंद गुलेच्छा, प्रदीप हिंगड़, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश गरासिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सैन, बाली कांग्रेस नगर अध्यक्ष अकरम कुरैशी, सादड़ी राकेश मेवाड़ा, रानी मोहम्मद इलियास, मारवाड़ जंक्शन ब्लॉक अध्यक्ष नगेन्द्र गुर्जर, सरपंच रमेश मीणा, मेहबूब टांक, महेश जोशी, मदन जोशी, जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस गोरधन देवासी, रणजीत भारदलाऊ, आनंद सोलंकी, पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा, गेरालाल मेवाड़ा, करणसिंह मेड़तिया, लादूसिंह सोलंकी, नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष खंगारराम बावल सहित विभिन्न प्रकोष्ठों व संगठन के पदाधिकारी, मुस्लिम समाज के सदर अनवरखान, हीरागर समाज के दिनेश सरगरा, माली समाज के पोकरराम माली, भीकाराम माली, नेनाराम माली, रोहितराज तिवारी, शोभा राजपुरोहित, महेन्द्र सोलंकी, उद्योग मण्डल के बहादुरङ्क्षसह खालसा, नरेन्द्र सुथार, सुरेश राजपुरोहित, रतन मीणा आमलिया आदि उपस्थित थे।