
Navratra Festival 2022: शक्ति की भक्ति के साथ शहर में छाएगा डांडिया का खुमार
Navratra Festival 2022 in Pali City : पाली। राजस्थान पत्रिका एवं पान बहार के तत्वावधान में पाली के जोधपुर रोड स्थित होटल सिद्धार्थ में पाली के सबसे बड़े डांडिया महोत्सव में शक्ति की भक्ति के साथ डांडिया का खुमार छाएगा। कोरोना काल के बाद पहली बार आयोजित होने वाले इस महोत्सव में सबसे हटकर दिखने व नृत्य करने के लिए शहरवासियों ने डांडिया रास का प्रशिक्षण लेने के साथ गरबा की विशेष पोशाकों की खरीदारी शुरू कर दी है। आलम यह है कि शहर के कई लोगों ने गुजरात से डांडिया रास करने के लिए विशेष पोशाकें मंगवाई है।
पाली शहर का यह सबसे बड़ा डांडिया महोत्सव 1 व 2 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। इस दो दिवसीय डांडिया महोत्सव के दौरान विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कारों की बौछार होगी। स्थानीय कलाकार अपनी टीम के साथ मंच पर प्रस्तुति देने के लिए अभ्यास में जुट गए है।
जीत सकेंगे पुरस्कार
डांडिया महोत्सव का आयोजन पारिवारिक माहौल में किया जाएगा। रंगारंग डांडिया आयोजन में पालीवासी पारम्परिक वेशभूषा में सज-धजकर भागीदारी निभाएंगे। महोत्सव में विभिन्न श्रेणियों में बच्चे, युवतियां-महिलाएं एवं युवा अपना हुनर दिखाकर पुरस्कार जीत सकेंगे। परिसर में ही दर्शकों की सुविधा के लिए फूड कोर्ट रहेगा।
सहयोगी जुटे तैयारी में
डांडिया महोत्सव 2022 आयोजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जोधपुर रोड स्थित होटल सिद्धार्थ में होने वाले इस आयोजन में मुख्य सहयोगी बीसीएम प्रोपर्टीज पाली है। इसके साथ ही पाली जिला दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ, पुरोहित टेंट हाउस इस कार्यक्रम के सहयोगी है। हिरल स्टूडियो फोटोग्राफी पार्टनर है। सभी सहयोगी इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए है।
Published on:
21 Sept 2022 02:54 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
