3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली

VIDEO : नेतल बनी परिषद सभापति, समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ की आतिशबाजी

-नवनियुक्त आयुक्त डॉ पूजा सक्सेना ने ग्रहण करवाया पदभार -कांग्रेस पदाधिकारी व कांग्रेस पार्षद रहे मौजूद

Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Feb 17, 2023

पाली। पाली नगर परिषद सभापति रेखा भाटी निलम्बित होने के बाद से ही नया सभापति भाजपा का या कांग्रेस का होगा। इसे लेकर सियासी गलियारों में चल रही चर्चाओं का दौर शुक्रवार को थम गया। स्वायत शासन विभाग ने कांग्रेस की पार्षद नेतल मेवाड़ा को आगामी 60 दिन या राज्य सरकार की ओर से दिए जाने वाले अन्य आदेश दोनों में से जो भी पहले हो तब तक के लिए सभापति नियुक्त कर दिया गया।

गांधी मूर्ति से जुलूस के रूप में पहुंचे नगर परिषद
नेतल मेवाड़ा के सभापति पद पर नियुक्ति के आदेश के बाद गांधी मूर्ति से ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस के रूप में नेतल को नगर परिषद लाया गया। इसके बाद नवनियुक्त आयुक्त डॉ पूजा सक्सेना ने उनको पदभार ग्रहण करवाया। इस दौरान समर्थकों ने मुंह मीठाकर और मालाएं पहनाकर स्वागत किया। नगर परिषद के बाहर जमकर आतिशबाजी भी की गई। इस मौके पर पूर्व विधायक भीमराज भाटी, नेता प्रतिपक्ष हकीम भाई, मोटू भाई, मेहबूब टी, अकरम खिलेरी, दिलीप ओड, संतोखसिंह बाजवा, मोइनुद्दीन, प्रकाश चौहान, ओमा चौधरी, पूर्व प्रतिपक्ष नेता मंगलाराम चौधरी सहित कई पार्षद व जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

भाजपा करती रह गई इंतजार
सभापति निलम्बन के बाद भाजपा की ओर से दावेदारी पेश करने की कवायद चल रही थी। भाजपा में पूर्व उपसभापति मूलसिंह भाटी की पत्नी सुकिया कंवर, पूर्व पार्षद सुरेश चौधरी की पत्नी उषा कंवर, खुशबू सोनी, हीना सहित कई सभापति दावेदार थे।

बहुमत किसी के पास नहीं
पाली नगर परिषद में 65 वार्ड है। भाजपा के 29, कांग्रेस के 22 व 14 पार्षद निर्दलीय है। सभापति को निलम्बित कर दिया गया है। ऐसे में अब 64 पार्षद बचे है। दोनों ही दलों के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है।