12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रेलर की चपेट में आने से पति की मौत, पत्नी व पुत्र घायल

-पाली जिले के रास-मांगलियावास राजमार्ग के पीसांगन थाना क्षेत्र के रतनगढ़ सरहद की घटना Road accident in Pali :

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Ramesh Sharma

Nov 13, 2019

ट्रेलर की चपेट में आने से पति की मौत, पत्नी व पुत्र घायल

ट्रेलर की चपेट में आने से पति की मौत, पत्नी व पुत्र घायल

पाली/बाबरा। A young man Death in a truck-bike accident : जिले के रास-मांगलियावास राजमार्ग के पीसांगन थाना क्षेत्र के रतनगढ़ सरहद स्थित मोड पर पुष्कर मेला देखकर लौटते समय ट्रेलर ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी व पुत्र घायल हो गए।

अजमेर के पीसांगन थाना पुलिस के एएसआई किशनसिंह के अनुसार पुष्कर मेला देखकर वापस अपने गांव बाइक पर लौटते समय पाली जिले के आनन्दपुर थाना क्षेत्र निवासी महेन्द्र मेघवाल (35) पुत्र पेमाराम, उसकी पत्नी संतोष देवी व पुत्र अभिषेक को ट्रेलर ने चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। उन्हें पाली जिले के रास अस्पताल लाया गया। जहां से ब्यावर रैफर कर दिया। उपचार के दौरान महेन्द्र मेघवाल का दम टूट गया। गंभीर घायल उसकी पत्नी संतोष देवी व पुत्र अभिषेक को उपचार के लिए भीलवाड़ा रैफर किया गया। सूचना पर पीसांगन थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

खदान में पत्थर गिरने से श्रमिक की मौत
बाली। थाना क्षेत्र के रोहिड़ा गांव में खदान पर कार्य करते समय पत्थर गिरने से श्रमिक की मौत हो गई। थाने के मुख्य आरक्षी राजेन्द्रङ्क्षसह ने बताया कि थाना के रोहिड़ा में खदान पर कार्य करते समय राडावा बाली निवासी सुरेश पुत्र उमाराम कालबेलिया गंभीर घायल हो गया। उसे बाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसका दम टूट गया। शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।