पाली

Pali Road Accident : पाली में तेज रफ्तार ट्रक ने जैन संत को चपेट में लिया, मौके पर ही मौत, See Video

Pali Horrific Road Accident : पाली में दर्दनाक सड़क हादसा। पाली जिले के शिवपुरा थाना क्षेत्र के जाडन हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के निकट ट्रक की टक्कर से एक बड़े जैन संत आचार्य पुंडरिक रत्न सुरीश्वर की मृत्यु हो गई।
2 min read
• •
Updated: 28 May 2025, 2:28 PM IST
Pali Horrific Road Accident a Big Jain Saint Acharya Pundarik Ratna Surishwar died due to Collision with a Truck
Photo- Patrika

Pali Road Accident : पाली जिले के शिवपुरा थाना क्षेत्र के जाडन हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने जैन संत आचार्य पुंडरिक रत्न सुरीश्वर को टक्कर मार दी। जिस वजह से जैन संत की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर से जैन संत के सिर में गंभीर चोट लग गई। उन्हें तुरंत बांगड़ हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह दर्दनाक हादसा बुधवार सुबह 6.30 शिवपुरा थाना इलाके के जाडन में हुआ।

1 जून को एक धार्मिक प्रोग्राम में लेना था हिस्सा

बताया जा रहा है कि सवेरे जैन संत आचार्य पुंडरिक रत्न सुरीश्वर अपने अन्य सहयोगियों के साथ विहार कर पाली की तरफ आ रहे थे। यहां 1 जून को मानपुरा भाकरी स्थित धार्मिक प्रोग्राम में भाग लेना था। इसी बीच यह दुखद हादसा हो गया।

गुरुवार सुबह होगा जैन संत के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार

ट्रक चालक टक्कर मारकर बदहवास टोल नाके के गेट को तोड़ कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीछा कर ट्रक चालक को हिरासत में लिया। साथ ही ट्रक जब्त कर लिया है। संत के शव को शहर के विवेकानंद सर्किल के निकट स्थित आत्म वल्लभ समुद्र विहार में दर्शन के लिए रखवाया गया है।

जहां बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग संत के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक जब्त कर लिया है। संतगणों की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद मामला दर्ज कर ट्रक चालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। जैन संत आचार्य पुंडरिक रत्न सुरीश्वर के पार्थिव शव का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह किया जाएगा। संत ने 18 वर्ष पूर्व दीक्षा ली थी।

Updated on:
28 May 2025, 2:28 PM IST
Published on: