8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली में 16 दिन से क्यों खड़ा है हेलीकॉप्टर?, सबके लिए बना कौतुहल, जानें कब भरेगा उड़ान

Rajasthan News : राजस्थान के पाली के कन्या महाविद्यालय परिसर में बने हैलीपेड पर पिछले 16 दिन से हेलीकॉप्टर खड़ा है। वह यहां से कब उड़ान भरेगा। यह सवाल हर व्यक्ति की जुबां पर है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 14 Apr 2025, 7:56 AM IST

Why is Helicopter Standing in Pali for 16 days it has become a Curiosity for Eeveryone know when will it take off

Rajasthan News : पाली के कन्या महाविद्यालय परिसर में बने हैलीपेड पर पिछले 16 दिन से हेलीकॉप्टर खड़ा है। वह यहां से कब उड़ान भरेगा। इसका जवाब अभी किसी के पास नहीं है। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे 29 मार्च को इसी हेलीकॉप्टर से पाली आए थे। इसके बाद जैसी ही वापसी के लिए हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी, उसमें तेज धमाका हुआ और धुआं निकलने लगा। इस पर करीब 25 फीट की ऊंचाई पर पहुंच चुके हेलीकॉप्टर को वापस नीचे उतारना पड़ा। उसके बाद से ही यह कन्या महाविद्यालय में खड़ा है।

हेलीकॉप्टर की सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं निजी गार्ड

पहले पुलिसकर्मी तैनात थे, अब वे हटा दिए हैं। जिस निजी कम्पनी का यह हेलीकॉप्टर है, उसकी ओर से निजी गार्ड यहां लगाए हैं, जो पारी में महाविद्यालय परिसर में हेलीकॉप्टर के पास बैठे रहते हैं।

किराया ले सकते हैं या नहीं, जानकारी ले रहे

कन्या महाविद्यालय की प्रिंसिपल विनीता कोका ने बताया कि हेलीकॉप्टर कॉलेज में खड़ा। हम पता कर रहे हैं निजी कम्पनी से इसका किराया ले सकते हैं या नहीं। यदि किराया आएगा तो उसे विकास कोष में जमा करेंगे।

यह भी पढ़ें :राजस्थान में मुफ्त बिजली योजना में इन उपभोक्ताओं को होगा ज्यादा नुकसान, जानें कैसे

इंजीनियर आने पर ही खराबी ठीक होगी

हेलीकॉप्टर के ठीक होने को लेकर तीन-चार दिन पहले बात की थी। इंजीनियर आने पर ही खराबी ठीक होने की कह रहे हैं। ऐसे में अभी तक हेलीकॉप्टर कॉलेज में ही खड़ा है।
जितेन्द्र बबेरवाल, तहसीलदार, पाली

यह भी पढ़ें :राजस्थान के किसानों के लिए एक नई योजना, भजनलाल सरकार देगी 30 हजार की सब्सिडी