4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pali News : सुनील भंडारी को पाली भाजपा जिलाध्यक्ष की सौंपी कमान, समर्थकों ने किया स्वागत

शहर के इन्द्रा कॉलोनी स्थित किसान केसरी गार्डन में हुई बैठक में शामिल हुए प्रदेश भाजपा सहित जिले के पदा​धिकारी

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jan 28, 2025

सुनील भंडारी को पाली भाजपा जिलाध्यक्ष की सौंपी कमान, समर्थकों ने किया स्वागत

सुनील भंडारी के नाम की घोषणा होने के बाद समर्थकों ने स्वागत किया।

Pali News : पाली शहर के इन्द्रा कॉलोनी स्थित किसान केसरी गार्डन में मंगलवार दोपहर को हुई भाजपा की बैठक में पाली के भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम पर मुहर लग गई। बैठक में सुनील भंडारी को भाजपा जिलाध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है।

पाली में सुनील भंडारी को भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। भंडारी के जिलाध्यक्ष बनने से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा से पहले शहर के किसान केसरी गार्डन में संगठन की बैठक आयोजित की गई। जिसमें बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष पद के लिए सुनील भंडारी के नाम की घोषणा की गई। इससे पहले सोमवार शाम को पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न कुमार मेहता भी मंगलवार को होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए पाली पहुंच गए थे।

आयोजित बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों को बुलाया गया था और उनकी मौजूदगी में जिलाध्यक्ष पद के लिए भंडारी के नाम की घोषणा की गई। इसके बाद भंडारी का भाजपाइयों ने माल्यार्पण कर एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद भंडारी मीडिया से रूबरू हुए और सभी का आभार जताते हुए पार्टी को मजबूत करने की और आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने की बात कही।