
Paper Leak Case : द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा में पेपर लीक प्रकरण को लेकर सांचौर में ईडी की एंट्री होने से पेपर माफियाओं में हड़क़म्प मच गया है। पेपर लीक मामले को लेकर सांचौर में ईडी की टीम ने सात जगह छापेमारी की। सोमवार को सांचौर के अचलपुर गांव में पेपर आउट मामले में सुरेश ढाका के घर छापा मारा। इसके अलावा मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण, भजनलाल घेतरवाल, रिडिया धोरा में सुरेश बिश्नोई, डीगांव में एनएसयूआई के निवर्तमान अध्यक्ष विकास मांजू, उदाराम जांगू और राजू ईराम के घर अलग अलग टीमों ने छापेमारी की। ईडी परिवार के लोगों से पूछताछ के साथ दस्तावेजों को खंगाल रही है।
सुरेश ढाका के पिता हो गए बेहोश
ईडी की छापेमारी के बाद सुरेश ढाका के पिता और अचलपुर सरपंच मांगीलाल बिश्नोई ने स्वयं को कमरे में बनाई अलमारी में बंद कर दिया। करीब आधा घंटा तक बंद रहने के चलते मांगीलाल बेहोश हो गए। ऐसे में उनको अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। यहां ईडी की दो टीमों ने दबिश दी थी।
सुरेश बिश्नोई की मां की तबीयत बिगड़ी
संस्कृत स्कूल के हैडमास्टर सुरेश बिश्नोई के घर ईडी की दो टीमों ने सुबह आठ बजे छापा मारा। जिसके बाद सुरेश की मां की तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर बुलाकर उसका उपचार करवाया। अभी तक ईडी की टीमें सुरेश बिश्नोई के घर के अंदर कार्रवाई कर रही है। वहीं सुरेश के पूरे परिवार को टीम ने घर में बंद कर रखा है।
क्या था मामला
24 दिसम्बर 2022 को वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के दिन बस में पेपर लीक का मामला सामने आया था। जिसके बाद उदयपुर पुलिस ने बस का पीछा कर उदयपुर जिले के बेकरिया थाना क्षेत्र में आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मौके पर सामने आया था कि अभ्यर्थी बस में बैठकर पेपर सॉल्व कर रहे थे। उस पेपर को ओरिजनल पेपर से मिलाया तो कई प्रश्न मिले। इसके बाद बस सवार अभ्यर्थियों समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था।
Published on:
05 Jun 2023 08:06 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
