28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाई समर कैम्प के ग्रांड फिनाले में प्रतिभागियों की परफोरर्मेंस ने किया मंत्रमुग्ध

गीतों की सरगम संग छाई मस्ती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Vikram Singh Rajpurohit

•

Updated: 2 Jun 2018, 9:27 PM IST

गीतों की सरगम संग छाई मस्ती

पाई समर कैम्प के ग्रांड फिनाले में प्रतिभागियों की परफोरर्मेंस ने किया मंत्रमुग्ध

तालियों की गडगड़ाहट से गूंजता रहा नगर परिषद सभागार

पाली. राजस्थान पत्रिका की ओर से सेंट्रल एकेडमी स्कूल में चल रहे पाई समर कैम्प का समापन समारोह पाई समर कैम्प ग्रांड फिनाले शनिवार शाम नगर परिषद के ऑडिटोरियम में हुआ। तालियों की गडगड़ाहट के साथ शुरू फिनाले में रंग-बिरंगी रोशनी व गीतों की संगम के बीच प्रतिभागियों ने एेसी परफोरर्मेंस दी की वहां मौजूद हर व्यक्ति तारीफ करते नहीं थका। हर प्रस्तुति के बाद वन्य मोर की ध्वनि गूंजती रही। प्रतिभागियों की कला को देखकर ऑडिटोरियम में मौजूद कई लोग तो झूमने पर मजबूर हो गए। मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप जलाने व सरस्वती वंदना के साथ शुरू कार्यक्रम में रवि सेवानी एण्ड पार्टी के प्रतिभागियों ने रक्त चरित्र पर एेसी प्रस्तुति दी कि हर कोई अलपक निहारता रहा गया। इसमें महिला के अबला व शक्ति रूप का जबरदस्त सामन्जस्य देख कर दर्शकों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।
बालश्रम पर किया प्रहार

इसके बाद सोनल शर्मा से कत्थक के गुर सीखने वाले प्रतिभागियों की प्रस्तुति ने भारतीय नृत्य कला का जीवंत दर्शन कराया। अजय धारी से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चों व प्रतिभागियों ने बाल श्रम पर प्रहार करने वाली प्रस्तुति दिल को छू गई।
पंजाबी व राजस्थानी का मिश्रण

घूमर नृत्य यूं तो राजस्थान का माना जाता है, लेकिन सोमानी और उनके प्रतिभागियों ने पंजाबी के साथ उसका मिश्रण कर शानदार प्रस्तुति दी। प्रशिक्षक सोनल से प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों का कच्ची डोरिया डोरिया... के साथ रिमिक्स गीतों पर कन्टेम्प्रेरी नृत्य दर्शकों के आकर्षण का केन्द्र रहा।
माइकल जैक्सन जैसी स्टाइल

अजय धारी और उनके साथियों व प्रशिक्षणार्थियों ने बॉलीवुड मिक्स डांस की शुरुआत माइकल जैक्सन स्टाइल में शुरुआत की तो पांडाल तालियों की गडगड़ाहट से गूंज उठा। इसके बाद अलग-अलग गानों पर शानदार नृत्य पेश कर प्रतिभागियों ने वाहवाही लूटी।
मां की गाई महिमा

कार्यक्रम में मां की महता बताने वाले गीत ओ मां मेरी मां... की शैलेन्द्रसिंह तंवर व प्रतिभागियों ने हृदय स्पर्शी प्रस्तुति दी। तरुण शर्मा ने आत्म रक्षा के गुर बताने के साथ स्केटिंग में प्रतिभा का परिचय दिया। इसके साथ ही सोनल के भांगड़ा मिक्स को सभी ने सराहा।
ऋतिक के हो गए कायल

एक छोटे से बच्चे ऋतिक ने सिंगल डांस किया तो हर कोई उसकी प्रतिभा का कायल हो गया। इसके बाद गौरव शर्मा के साथ उसके साथियों व प्रतिभागियों ने गिटार वादन की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन कर रहे जूनियर अक्षय कुमार विकल्प मेहता ने भी शिविर में भाग लेने वाले सभी बच्चों व प्रशिक्षकों के साथ शानदार नृत्य किया।