9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिस योग को लेकर पीएम मोदी कर रहे पूरे विश्व को एक करने की कोशिश, उसे लेकर राज्य सरकार ही नही गंभीर….यहां पढे़ पूरी खबर

- जिले में आयुर्वेद अस्पताल में 50 प्रतिशत आयुर्वेद डॉक्टरों के पद खाली - जिले का एक मात्र योग भवन उसमें भी योग प्रशिक्षक नहीं  

2 min read
Google source verification

जिले में आयुर्वेद अस्पतालों में पदों की स्थिति

जिले में योग भवन - 1

जिले में आयुर्वेद अस्पताल - 142
जिले में आयुर्वेद डॉक्टरों के पद स्वीकृत - 153

जिले में कार्यरत आयुर्वेद डॉक्टर - 74
जिले में आयुर्वेद डॉक्टर के रिक्त पद - 79

पाली. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर देशभर में तैयारियां चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेहत सुधारने के लिए लोगों से योग को अपनी दिनचर्चा में शामिल करने के लिए अपील कर रहे हैं। साथ ही भारत की योग संस्कृति को 190 देशों में अपनाने का दावा कर रहे हैं। जमीनी हकीकत यह है कि जिस योग के लिए मोदी पूरे विश्व को एक करने की कोशिश कर रहे हैं, राज्य सरकार इसको लेकर गंभीर नहीं है। आयुर्वेद विभाग संसाधनों के अभाव में हाथ-पैर मार रहा है।

आयुर्वेद विभाग के पास जिले में एक भी योग प्रशिक्षक नहीं है। इतना ही नहीं आयुर्वेद विभाग के पास तो वर्तमान स्थिति में पूरे डॉक्टर भी नहीं है। जिससे लोगों को समय पर आयुर्वेद उपचार मिल सके।

एक मात्र योग भवन, यहां भी नहीं प्रशिक्षक

सरकार ने दो साल पहले हाउसिंग बोर्ड में योग भवन का निर्माण करवाया था। लेकिन यहां योग प्रशिक्षक का पद खाली पड़ा है। हाउसिंग बोर्ड के आयुर्वेद अस्पताल के डॉ. ओमेंद्र मीणा स्वेच्छा से लोगों को योग का प्रशिक्षण देते हैं। साथ ही अस्पताल समय में अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। योग करने के लिए यहां काफी लोग आते हैं। लेकिन, डॉ. मीणा के अवकाश पर होने पर लोगों को निराशा हाथ लगती है।

लेना पड़ता है सहयोग

अभी भी जिले में 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने की तैयारी चल रही है। आयुर्वेद विभाग की ओर से इस पूरे कार्यक्रम लेकर तैयारी भी की जा रही है। लेकिन, विभाग के पास कोई योग प्रशिक्षक नहीं है। विभाग निजी संस्थाओं और शारीरिक शिक्षकों से सहयोग ले रहा है।

- जिला मुख्यालय पर योग भवन बनाया हुआ है। यहां वर्तमान में डॉ. ओमेंद्र मीणा स्वेच्छा से सेवा दे रहे हैं। विभाग के जिले में 143 अस्पताल हैं। इसमें से वर्तमान में 79 डॉक्टरों के पद रिक्त हैं। कोई कार्यक्रम होने पर प्राइवेट योग प्रशिक्षकों का सहयोग लिया जाता है।

- चंद्रशेखर शर्मा, डीओ, आयुर्वेद विभाग, पाली