12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोलकाता की घटना का विरोध : यहां रैली निकाल लगाए नारे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जताया विरोध

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Aug 17, 2024

कोलकाता की घटना का विरोध : यहां रैली निकाल लगाए नारे, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका

पाली के बांगड़ कॉलेज के बाहर प्रदर्शन करते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व विद्यार्थी।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रेजिडेंट चिकित्सक के दुष्कर्म व हत्या के मामले में शनिवार को पाली शहर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से विरोध जताया। विद्यार्थियों ने नारे लगाते हुए रैली निकाली। पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। परिषद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया कि पश्चिम बंगाल में कई माह से महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। ऐसा करने वालों को सजा देने के बजाय संरक्षण मिल रहा है। बंगाल में चिकित्सक के साथ हुई घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। ज्ञापन में इस मामले के दोषियों को सख्त सजा दिलवाने की मांग की गई। ज्ञापन में दोषियों को फांसी दिलवाने, अपराध की विशेष जांच करवाने व कार्यस्थल पर डॉक्टरों विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा प्रदान करने का आग्रह किया।

इस दौरान जिला संयोजक प्रियल जैन, विभाग संयोजक जितेन्द्र पटेल, संगठन मंत्री अभिमन्यु, नगर मंत्री प्रियवृत सिंह राजपुरोहित, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य विमला चौधरी, गौरव चारण आदि मौजूद रहे।