5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पद्मावती फिल्म के विरोध को लेकर विभिन्न संगठनो का विरोध, जलाए पोस्टर…

पद्मावती फिल्म का विहिप, बजरंगदल ने किया विरोध
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Avinash Kewaliya

•

Updated: 13 Nov 2017, 3:40 PM IST

padmavati

पद्मावती फिल्म का जताया विरोध
पाली . जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष व राजस्थान यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव यशपालसिंह कुम्पावत ने रविवार को पद्मावती फिल्म का विरोध जताया। उन्होंने बताया कि फिल्म में महासती रानी पद्मिनी के इतिहास के साथ छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चित्तौड़ का दुर्ग व रानी पद्मावती राजस्थान के गौरवमयी इतिहास का एक हिस्सा है। लेकिन, इसके साथ छेड़छाड़ कर राजस्थान के इतिहास को ही बदला जा रहा है।

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित फिल्म पद्मावती निर्माण से ही विवादो में रही है। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित पद्मावती फिल्म में इतिहास के तथ्यो को तोड़ मरोड़ कर पेश किये जाने से विभिन्न संगठनो द्वारा पदमावती फिल्म को बैन करने की मांग की जा रही है। थियेटर संचालको से भी बात कर उन्हे फिल्म रिलीज नही करने को कहा जा रहा है। विभिन्न संगठनों द्वारा संजय लीला भंसाली के पूतले जला कर भी विरोध प्रर्दशन किया जा रहा है। कई जगहो पर फिल्म के पोस्टर भी जला कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

पद्मावती फिल्म का बजरंगदल ने किया विरोध
नोवी. नोवी में विहिप व बजरंगदल ने पद्मावती में इतिहास के साथ की गई छेड़छाड़ पर विरोध जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। फिल्म के पोस्टर जलाए गए। बजरंग दल संयोजक रविन्द्र चौहान ने बताया कि फिल्म हिंदु आस्था से खिलवाड़ होगा। लक्ष्मण गोमतीवाल, अरविन्दसिह, सागर जोशी, रीतेश जोशी, प्रवीण कुमार, शैलेष देवड़ा, चेतन जोशी, सुमित जैन सहित ग्रामवासी मौजूद थे।

फिल्म कर किया विरोध
राणावास. फिल्म निर्माता संयज लीला भंसाली द्वारा निर्मित फिल्म पद्मावती के विरोध में राणावास खण्ड के विहिप व बजरंग दल के जिला संयोजक अनिल चौहान व जिला मंत्री भीमराज के नेतृत्व में मुख्य बाजार में शाम को प्रदर्शन किया गया। इस मौके प्रखण्ड के मांगीलाल माली, जयसिंह डांगी, आईदान, नारायणसिंह कुम्पावत, खण्ड के भैराराम माली, हेमन्त सीरवी, नरेन्द्र आर्य, सुरेश माली, पुष्पेन्द्र मालवीय आदि मौजूद थे।