
विद्यार्थी मित्रों ने कलक्ट्रेट में लगाए नारे, संगठन के पदाधिकारी बोले- सरकार ने मांगे नहीं मानी तो करेंगे आंदोलन
पाली। राजस्थान विद्यार्थी मित्र पंचायत सहायक संघ की ओर से शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन Protest of Vidyarthi mitra panchayat sangh : किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने नियमितीकरण करने और मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर जिला कलक्टर दिनेशचंद जैन को ज्ञापन भी सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने अगर हमारी मांगे जल्द नहीं मानती है तो उग्र आंदोलन करेंगे।
पिछले काफी समय से नियमितीकरण करने और मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर राजस्थान विद्यार्थी मित्र पंचायत सहायक संघर्षरत है। मांगें नहीं माने जाने को लेकर विद्यार्थी मित्रों ने कलक्ट्रेट में शामिल होकर नारेबाजी की। इसके बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि व्हाट्सएप से आंदोलन करने और संघर्ष करने के बावजूद भी सरकार हमारे बारे में सही निर्णय नहीं ले रही है। संघ के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्रसिंह रायरा ने बताया कि सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
Updated on:
02 Aug 2019 06:44 pm
Published on:
02 Aug 2019 06:43 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
