
राजस्थान के पाली जिले में करवा चौथ के दिन अभिषेक की मौत से पूरा परिवार गम में डूब गया। उसकी मौत की खबर सुनकर हर कोई गमजदा नजर आया। मृतक अभिषेक की शादी इसी साल मार्च माह में ही हुई है। उसकी पत्नी करीब पांच माह की गर्भवती है। उसने बुधवार को करवा चौथ त्योहार को लेकर पति की लम्बी उम्र की कामना के लिए व्रत भी रखा था। उसे क्या पता था जिसके लम्बी उम्र की कामना कर रही है। वो ही इस दुनिया से चला जाएगा। उसकी मौत की खबर सुनकर पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शाम को मृतक के अंतिम संस्कार में बडी संख्या में लोग पहुंचे। जहां हर आंख नम थी।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में खौलते तेल की कड़ाही में गिरी 5 साल की बेटी, प्रसादी में पूड़ियां बनाने आई थी मां
मोबाइल की दुकान पर करता था काम
मृतक के साथी दिलीप ओड ने बताया कि मृतक अभिषेक से बडा एक भाई राजेश है तो उससे छोटा भाई जितेन्द्र है। तीनों भाई मजदूरी कर परिवार चलाते थे। मां की मौत भी पहले ही हो चुकी है। मृतक अभिषेक मोबाइल की दुकान पर कार्य करता था। वहीं काम के प्रति बहुत जिम्मेदार था। उसकी शादी इसी साल मार्च में हुई थी।
Published on:
03 Nov 2023 12:04 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
