
VIDEO : पत्रिका डांडिया महोत्सव : डांडिया खनकाने को आतुर है पाली का यूथ, 4 व 5 अक्टूबर को मचाएंगे धमाल
पाली। Rajasthan Patrika Dandiya Festival 2019 in Pali : राजस्थान पत्रिका एवं पान बहार के तत्वावधान में आयोजित होने वाले डांडिया महोत्सव को लेकर शहरवासी अभी से आतुर नजर आ रहे हैं। इधर, आदर्श नगर फादर्स चिल्ड्रन स्कूल में डांडिया प्रशिक्षण शिविर [ Dandiya Training Camp ] आयोजित हो रहा है। इसमें भी नटराज डांस एकेडमी के अजय धारी एवं टीम ने शिविरार्थियों को गुजराती गीतों पर डांडिया के नए स्टेप्स सिखाए।
यहां से ले सकेंगे पास
शहर के मंडिया रोड स्थित राजस्थान पत्रिका कार्यालय, फादर्स चिल्ड्रन स्कूल आदर्श नगर, श्रीमाली एड एजेंसी बाईसी बगेची रेलवे स्टेशन रोड, जय जिनेन्द्र एडवरटाइजिंग सर्राफा बाजार, मातेश्वरी पब्लिसिटी स्वर्ण प्लाजा सोमनाथ मंदिर मार्ग, गणेशम एड एजेंसी व्यास कॉलोनी से पत्रिका पान बहार डांडिया महोत्सव के पास ले सकते हैं।
पत्रिका डांडिया महोत्सव का आगाज चार से, दो दिन मचेगी धूम
पत्रिका के दो दिवसीय डांडिया महोत्सव का आगाज चार अक्टूबर को होगा। इसके तहत एंकर पुर्वई जैन [ Anchor Purvai Jain ] , सम्राटसिंह राठौड़ [ Samrat Singh Rathore ] तथा मिसेज इंडिया इंटरनेशनल अवार्ड [ Mrs India International Award ] से नवाजी गई सिद्धि जौहरी [ Siddhi Johri ] शहरवासियों को गुजराती गरबा गीतों पर झुमाएंगे। पांच अक्टूबर को भी शहर का यूथ इनके साथ डांडिया खनकाएगा।
डांडिया महोत्सव में इनका सहयोग
डांडिया महोत्सव से सम्बन्धित जानकारी के लिए शहरवासी नरेन्द्रसिंह से 86966-66612 पर संपर्क कर सकते है। डांडिया महोत्सव में बीसीएम प्रोपर्टीज, श्रीराम हॉस्पिटल, स्मार्ट चिल्ड्रन एकेडमी, सरस डेयरी, उगम ईंट, होटल सिद्धार्थ अनंता, फादर चिल्ड्रन स्कूल, भैरवा इवेंट, हिरल स्टूडियो, महावीर डीजे साउंड, नटराज डांस एकेडमी व हमजा जिम का भी सहयोग रहेगा।
Published on:
01 Oct 2019 12:22 pm

बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
