12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली

VIDEO : Dandiya Festival-2022 : उत्साह अपार : डांडिया महोत्सव में झूमे पालीवासी

डांडिया महोत्सव-2022 : राजस्थान पत्रिका एवं पान बहार की ओर से होटल सिद्धार्थ में गरबा रास- पाली शहर के सबसे बड़े डांडिया महोत्सव में उमड़े शहरवासी

Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Oct 02, 2022

पाली। कोरोना के बाद सुर, लय व ताल के संयोजन वाले शहर के जिस सबसे बड़े गरबा महोत्सव का शहरवासियों को इंतजार था। वह इंतजार शनिवार रात समाप्त हो गया। नवरात्र में मां अम्बे की आस्था व डांडिया की उमंग का चहुंओर उजास छा गया। राजस्थान पत्रिका व पान बहार की ओर से जोधपुर रोड स्थित होटल सिद्धार्थ में गुजराती गरबा गीतों व रिमिक्स गानों की सरगम पर थिरकरने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी उमड़े और तीन घंटे से अधिक समय तक बिना थके डांडिया खनकाते रहे। शहरवासियों का फ्री स्टाइल थीम पर गरबा करने का जुनून महोत्सव को खास बना गया। एक तरफ सैकड़ों शहरवासी थिरकते रहे थे तो दूसरी तरफ दर्शक महोत्सव का आनंद उठाते रहे। गरबा में पुरस्कारों की बौछार ने नर्तकों व शहरवासियों के जोश को कई गुना बढ़ा दिया।

ऐसा जमा रंग, हो गए थिरकने को मजबूर
होटल सिद्धार्थ के मखमली घास वाले मैदान में डांडिया खनकाने के लिए सांझ ढलते ही युवतियां, महिलाएं व बालिकाएं चनिया-चोली, घाघरा-ओढऩी, राजपूती पोशाक तो युवा गुजराती पोशाक, धोती कुर्ता व पाश्चात्य परिधान पहनकर पहुंचे। उमंग-उत्साह से लबरेज दिलकश डांडिया नृत्य के मस्त माहौल में नर्तक गीतों की सरगम शुरू होते ही थिरकना शुरू हुए, जो पहले दिन विराम होने तक नहीं थमे। मंच पर भी गुजराती गीतों की लय, ताल के समन्वय के बीच सधे कदमों के साथ नाचते नर्तकों को देखकर वहां मौजूद दर्शक झूमने को मजबूर हो गए।

ये बने महोत्सव के सहयोगी
जोधपुर रोड स्थित होटल सिद्धार्थ में होने वाले आयोजन में मुख्य सहयोगी बीसीएम प्रोपर्टीज पाली रहे। इसके साथ पाली जिला दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ, देवड़ा हुंडई पाली, पुरोहित टेंट हाउस, बिच्छु लाइट पाली, कुमावत सांउड एण्ड लाइटिंग, गुड हेयर, एलआरवी ग्रुप पाली, कॉन्ट-2 सिक्योरिटीज कार्यक्रम के सहयोगी है। हिरल स्टूडियो फोटोग्राफी पार्टनर रहे।

स्वीकार किया आथित्य
गरबा महोत्सव में नगर परिषद सभापति रेखा भाटी, पार्षद राकेश भाटी व बीसीएम प्रोपर्टीज के डायरेक्टर मगराज जैन अतिथि रहे। महोत्सव में थानाधिकारी अरुण कुमार व हाउसिंग बोर्ड चौकी प्रभारी पुखराज पटेल भी मौजूद रहे।

पान बहार की तरफ से दिए उपहार
महोत्सव में उपहारों की बौछार हुई। पान बहार की ओर से बेस्ट कपल का अवार्ड टोनी झाला, बेस्ट मेल का अवार्ड बिट्टू आर्टिस्ट, बेस्ट फिमेल का सुमन व्यास व बेस्ट किड का निवेद्या शर्मा को दिया गया। यह अवार्ड पान बहार के धर्मेंद्र चौहान, लकी लखवानी, ओम परिहार, जयप्रकाश, रवि बोहरा, सूर्य प्रकाश ने दिए।

पुरस्कार पाकर खिले चेहरे
गुड हेयर की तरफ से कई उपहार दिए गए। बेस्ट कपल ड्रेस का अवार्ड स्वाति व अनुज रजवाड़ी, बेस्ट कपल डांस का दीपिका सोनी व रविंद्र, बेस्ट मेल ड्रेस का जॉनी, बेस्ट फीमेल ड्रेस का भुवनेश्वरी व प्राची कटारिया, बेस्ट मेल डांस का बिट्टू आर्टिस्ट, बेस्ट फीमेल डांस का पायल, बेस्ट बेबी ड्रेस का इशिका, बेस्ट ग्रुप डांस का एफएफडी ग्रुप, बेस्ट मेल लुकिंग का अक्षय कवाड़ व बेस्ट फीमेल लुकिंग का अवार्ड निशा तीर्थवानी ने जीता। इनको पुरस्कार गुड हेयर के राहुल शर्मा, शुभम उपाध्याय, विशाल काबली वह भरत पटेल ने दिए।

जय माता दी… वंस मोर… गूंजता रहा
महोत्सव शुरू होते ही गरबा पांडाल शहरवासियों से खचाखच भर गया। पंडित मनीष दवे के मां अंबे का पूजन कराने के बाद पंखिड़ा तू उड़ ना… गीत के साथ गरबा का शुरू हुआ। इसके बाद गुजराती गीतों के साथ शहरवासियों के कदम 1 मिनट के लिए भी नहीं थमे । गीत खत्म होते ही मां अंबे के जयकारों के साथ वंस मोर गूंजता रहा।

व्यंजनों का उठाया आनंद
गरबा पांडाल में सजे फूड कोर्ट में शहरवासियों ने व्यंजनों का आनंद उठाया। कई लोगों ने तो गरबा पांडाल में पहुंचते ही पावभाजी, चाउमीन, पॉपकॉर्न, इडली सांभर सहित अन्य व्यंजनों का स्वाद चखा।

एंकरों ने दी शानदार प्रस्तुति
महोत्सव में एंकर युवराज सेन व डिंपल माहेश्वरी ने दमदार आवाज के साथ शानदार प्रस्तुति दी। गुड हेयर की तरफ से दिए गए उपहारों के प्रत्याशियों का चयन निर्णायक अणुव्रत समिति सचिव प्रियंका चौपड़ा व पूनम मोढ ने किया।