1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजपुरा गांव: खारे पानी में किया झींगा मछलियों का उत्पादन

www.patrika.com/rajasthan-news

2 min read
Google source verification
राजपुरा गांव: खारे पानी में किया झींगा मछलियों का उत्पादन

राजपुरा गांव: खारे पानी में किया झींगा मछलियों का उत्पादन

तखतगढ़. क्षेत्र के राजपुरा गांव में एक नया प्रयोग किया गया ळै। यहां एक बेरे के खारे पानी में झींगा मछलियों को पाला गया है। यह कार्य किया है गोगरा के पूर्व सरपंच नरपतसिंह पाल व उनके भाई पुष्पेन्द्रसिंह पाल ने। उन्होंने अपनी बेकार भूमि पर इन मछलियों की पैदावार की। झींगा मछलियों का उपयोग खाने के लिए किया जाता है। इन मछलियों का आयात भी यिका जाता है। गुजरात के सूरत आदि क्षेत्रों में इन मछलियों का उत्पादन किया जाता है।


सागर में पाई जाती है मछलियां
झींगा मछलियां सभी महासागरों में पाई जाती हैं। ये चट्टानी, रेतीले, या दलदली सतर्हां पर एवं समुद्री तट रेखा से लेकर महाद्वीपीय पट्टी के किनारे पर रहती है। जिनका उत्पादन गांव में किया गया है।

इनका कहना है
जोधपुर में हुए एक कार्यक्रम में मछली उत्पादन करने की प्रेरणा मिली। वहां से डॉ. मनोज शर्मा आए थे। उन्होंने मछलियों के बारे में बताया। मई में राजपुरा स्थित पांच बीघा भूमि पर तलैया बनाकर उत्पादन शुरू किया।
नरपतसिंह पाल व पुष्पेन्द्रसिंह पाल, राजपुरा।

अच्छा उत्पादन हुआ
झींगा मछलियों के उत्पादन से पूर्व खारे पानी के तालाब बनाकर बीज डाला। चार माह में अच्छा उत्पादन हुआ है। इस क्षेत्र में कार्य करने से किसानों की आय बढ़ सकती है।
दुर्गेश लाडकर व परेश कृपलानी, सूरत, गुजरात।

ईद मिलादुन्नबी व पूर्णिमा को बन्द रहेगी सब्जी मंडी
शिवगंज. फल एवं सब्जी थोक विक्रेता कल्याण समिति शिवगंज व महात्मा ज्योतिबा फू ले गौण सब्जी मंडी परिसर में रविवार को समिति की सभा का आयोजन किया गया। सभा अध्यक्ष अमृतलाल गहलोत की अध्यक्षता में हुई। जिसमें २१ नवम्बर को ईद-मिलादुन्नबी व २३ को कार्तिक पूर्णिमा पर मण्डी बन्द रखने का निर्णय किया गया। इस मौके उपाध्यक्ष मांगीलाल भाटी, मंत्री मछाराम गहलोत, उपमंत्री राजेन्द्र कुमार परिहार, सदस्य अहमद हुसैन, नारायणलाल गहलोत, रतनलाल गहलोत, कालूराम सोलंकी, नरसिंगदास, हकमाराम परिहार, मोहम्मद हुसैन आदि उपस्थित थे।


चातुर्मास पर्व का समापन
शिवगंज. शक्ति माता मन्दिर परिसर में बाबा राम लखनदास का चातुर्मास समापन समारोह विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम के साथ हर्षोउल्लास से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के संत गोपालदास के सान्निध्य में हुआ। मन्दिर ट्रस्ट अध्यक्ष मोहनलाल सुथार ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम के तहत महास्नान, पूजन व अखण्ड रामधुन का आयोजन हुआ। इस मौके किशोर खण्डेलवाल, महेन्द्रसिंह राणावत, दामोदारलाल शर्मा, बस्तीमल माली मौजूद थे।

Story Loader