4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : मुख्यमंत्री गहलोत के निर्देश पर तखतगढ़ पहुंची रामावत

-कोरोना महामारी को लेकर जांची व्यवस्थाएं-चिकित्सा प्रभारी ने दो चिकित्सकों के पदस्थापन पर जताया अभार

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Apr 02, 2020

VIDEO : मुख्यमंत्री गहलोत के निर्देश पर तखतगढ़ पहुंची रामावत

VIDEO : मुख्यमंत्री गहलोत के निर्देश पर तखतगढ़ पहुंची रामावत

पाली/पावा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत [ CM Ashok Gehlot ] के निर्देश पर कोरोना महामारी [ Corona virus ] की व्यवस्थाओं को जांचने के लिए एआईसीसी सदस्य रंजू रामावत [ Ranju Ramawat ] गुरुवार दोपहर तखतगढ़ पहुंची। रामावत ने नगरपालिका कार्यालय में इओ नरेन्द्र काबा से तैयारियों एवं अब तक की प्रगति जानी। मौके पर इओ काबा ने खाद्य सामग्री [ Food item ] वितरण व्यवस्था एवं जनता रसोई [ Public kitchen ] के संचालित की जानकारी दी।

रामावत ने तखतगढ़ कस्बे के आदर्श कॉलोनी में डॉ. अंबेडकर भवन को आरक्षित कर बनाए गए आइसोलेशन वार्ड का मौका देगा। जहां 10 पलंगों की इओ ने जानकारी दी। रामावत ने और पलंग बढ़ाने के लिए इओ को अवगत करवाया। बाद में महावीर बस्ती में संचालित जनता रसोई का निरीक्षण किया। रामावत ने रसाई में पक रही दाल को चखी। रामावत ने यात्रियों के लिए नेहरु रोड़ पर बनाए गए आश्रय स्थल पहुंची। बाद में वे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंची। जहां चिकित्सालय में दो चिकित्सकों के पदस्थापन की जानकारी दी। चिकित्सा प्रभारी डॉ. रामधन बैरवा से अस्पताल की कमियों के बारे में जानकारी मांगी।

अस्पताल परिसर में उड़ रही धूल के स्थान पर सीसी ब्लॉक करवाने की मांग रखी। वहीं चिकित्सकों के पदस्थापन पर प्रभारी डॉ. बैरवा ने आभार पत्र सौंपा। इस मौके पर तगाराम हीरागर, सुभाष मेवाड़ा, खीमाराम मेघवाल, पेमाराम माली, खुशीर्द अहमद, रमेश कुमार माली सहित अन्य नगरवासी मौजूद थे।