18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पराक्रमी और न्यायप्रिय शासक थे राव उदाजी राठौड़, पढ़ें पूरा इतिहास…

राव उदाजी राठौड़ जयंती2024 : समत पनरे सो उगणीसे, बदि दसमी मीगसर गुरुवार। वंस ऊदावत जिणरो बाजे, उण ऊदे लीनो अवतार।।

2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Nov 25, 2024

पराक्रमी और न्यायप्रिय शासक थे राव उदाजी राठौड़, पढ़ें पूरा इतिहास...

राव उदाजी राठौड़

पाली। उदाजीमारवाड़ राज्य के संस्थापक राव सीहाजी की 16 वी पीढ़ी के वंशज हैं। राव उदाजी का जन्म विसं 1519 मिगसर वदी 10 को हुआ था। वे मारवाड़ राज्य की नई राजधानी जोधपुर शहर तथा मेहरानगढ़ की स्थापना करने वाले राव जोधा जी के पौत्र थे। मारवाड़ नरेश राव सूजा के तृतीय पुत्र थे। इनकी माता मांगलयाणीसरवंगदै राणा पातु की पुत्री थी। राव उदाजी के प्रागजी व सांगोजी सहोदर भाई थे।

राव उदाजी को जोधपुर से बंट में जैतारण दिया गया था। उस दौर में कई बार भाई बंट में दिया गया इलाका बलपूर्वक जीत कर लेना पड़ता था। उदाजी ने जैतारण जीत कर नया राज्य स्थापित किया।

राव उदाजीवि सं 1539 वैशाख सुदी 3 को जैतारण की राजगद्दी संभाली। उनका राजतिलक पुरोहित भोजराज ने किया। इस कारण उन्हें गांव ‘तालकिया’सांसण (सीख) में दिया गया।

जैतारण पर पुन: चढ़ाई हुई तो राव उदाजी ने यह युद्ध भी जीता। इस युद्ध में बारहठ खेतसी जी वीरगति को प्राप्त हुए। उनकी संतान को राव ऊदाजी ने ग्राम गियासणी व बासणी दिए थे जहां अब भी उनके वंशज रहते हैं। राव उदाजी ने जालोर के भवराणी स्थान पर युद्ध में वीरत्व प्रगट कर शत्रुओं का नाश किया था। मेड़ते के राव वीरमजी जैतारण से जोड में चरते हुए घोड़ों को घेर कर ले गए। राव उदाजी ने पीछा कर लीलिया गांव के तालाब पर वीरमजी को इस अनुचित कृत्य का दण्ड दिया। दण्ड स्वरूप कटार जब्त कर ली गई। राव उदाजी अपने पिता महाराज कुमार सूजाजी के साथ रह कर कई युद्धों में भाग लिया और पराक्रम दिखा कर प्रसिद्धि पाई। इनके राज में सुख-चैन व न्याय का शासन था। राव उदाजी ने जैतारण में किले की नींव विसं 1541 माघ सुदी में राखी। राव उदाजी ने जैतारण में श्री गोपाल जी का मन्दिर बनवा कर गोपालद्वारा की स्थापना की तथा पूजा व्यवस्था के लिए कुआं व 200 बीघा जमीन गोपालद्वारा को अर्पण की।राव ऊदाजी ने लौटोती में सूजा सागर नाम का बड़ा तालाब बनाया।

राव उदाजी अपने सहोदर भाई प्रागजी से बहुत स्नेह रखते थे। प्रागजी भी उदाजी को पिता समान ही आदर देते थे। उदाजी ने अपने पुत्रों से पहले जागीरी बंट में दी थी। परगना जैतारण का गांव देवली उदावतान (रेख 13000 रु) तथा परगना मेड़ता का गांव लिलिया (रेख 7000 रु) कुल 20 हजार का पट्टा प्रदान किया। इनके वंशज प्रागदासोत उदावत कहलाए जो अभी लीलिया में रहते हैं। वि सं, 1567 वैशाख सुदी 15 को राव उदाजी का जैतारण में स्वर्गवास हुआ। इनके 4 रानियां थी।