1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Road Accident : पाली से जोधपुर विहार करती जैन साध्वी को कार ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

पाली जिले के खारड़ा-ओम बन्ना धाम के बीच की घटना

2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jun 20, 2022

Road Accident : पाली से जोधपुर विहार करती जैन साध्वी को कार ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

पाली जिले के खारड़ा-ओम बन्ना धाम के बीच हुए हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार व जैन साध्वी शास्त्रज्ञा श्रीजी की फाइल फोटो

पाली/रोहट। पाली-जोधपुर राजमार्ग पर खारड़ा के निकट कार हादसे में जैन साध्वी की मौत हो गई। मेहसाणा गुजरात की जैन साध्वी शास्त्रज्ञा श्री पाली से जोधपुर की तरफ पैदल विहार करते हुए जा रही थी कि सामने से आ रही कार ने उनको टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैन संघ को सूचना दी।

पुलिस के अनुसार पाली-जोधपुर राजमार्ग पर घुमटी स्थित गौतमगुण विहार से सुबह करीब साढ़े पांच बजे जैन संत व साध्वियां पैदल जोधपुर के लिए रवाना हुए। खारड़ा व ओम बन्ना धाम के बीच जोधपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार एक कार ने साध्वी शास्त्रज्ञा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि साध्वी हवा में करीब 20 फीट उछलने के बाद सिर के बल सड़क किनारे पत्थर पर जा गिरीं। उनके सिर में गंभीर चोट लगने पर मौके पर ही मौत हो गई।

जैन समाज में शोक
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पाली, रोहट व जोधपुर से जैन समाज के लोग सहित ओम बन्ना से कई लोग मौके पर पहुंच गए। रोहट पुलिस थाने से भी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि कार एक चिकित्सक चला रहा था जो जोधपुर से सुमेरपुर की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे करवा यातायात सुचारू करवाया।

निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, बड़ा हादसा टला
सोजत। शहर के जोधपुरिया गेट के बाहर गोरावा बेरा सरहद में विगत दिनों बने एक निर्माणाधीन मकान की छत अचानक भराभरा कर नीचे गिर पड़ी। गनीमत रही कि इस मकान में दस श्रमिक कार्य कर रहे थे। जो छत गिरने से पहले दौडक़र बाहर आ गए। जिससें बड़ा हादसा होने से टल गया।

जानकारी के अनुसार सोजत निवासी भुंडाराम ने किन्ही ठेकेदार को मकान निर्माण का ठेका दिया था। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद निर्माणाधीन मकान में दस से अधिक श्रमिक अडाण लगाकर सीमेंट प्लास्टर कर रहे थे। सोमवार दोपहर अचानक मकान की छत भराभरा कर धराशाही हो गई। भनक लगने पर सभी श्रमिक दोडक़र बाहर आ गए। जिससें कोई हताहत नही हुआ। जाको राखे सांईया, मार सके न कोय वाली कहावत चरितार्थ हुई है। बताया जाता है कि दोपहर खाने के समय होने से कुछ श्रमिक अडाण से नीचे उतर कर पहले ही बाहर आ चुके थे। श्रमिकों की सर्तकता से बड़ा हादसा टल गया। इस हादसे में मकान मालिक को काफी नुकसान पहुचा है।

Story Loader