6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस गौरव पथ पर गुजरना खतरों से खाली नहीं, यहां आए दिन चोटिल हो रहे हैं लोग

- सीवरेज की हौदियां दबने से टूट गया गौरव पथ Road of damaged Gaurav Path in Jaitaran town : - यहां आए दिन चोटिल हो रहे राहगीर

2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Dec 04, 2019

इस गौरव पथ पर गुजरना खतरों से खाली नहीं, यहां आए दिन चोटिल हो रहे हैं लोग

इस गौरव पथ पर गुजरना खतरों से खाली नहीं, यहां आए दिन चोटिल हो रहे हैं लोग

पाली/जैतारण। Road of damaged Gaurav Path in Jaitaran town : जिले के जैतारण नगरपालिका [ Municipality ] क्षेत्र के तालकिया तिराहे से तालकिया-पिपलिया खुर्द मार्ग पर सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा बनाया गौरव पथ के नीचे हौदियां लीकेज होने के कारण उनकी मिट्टी दबने लगी है। इससे सडक़ खोखली हो गई है। सडक़ खोखली होने से उबड-खाबड हुए गौरव पथ-खतरों भरा पथ बन गया है। यहां से गुजरने वाले राहगीर गड्ढों में गिरने से आए दिन चोटिल हो रहे हैं।

वार्ड नं.19 के निवासियों व राहगीरों ने बताया कि जैतारण से तालकिया जाने वाला मार्ग प्रमुख रास्ता है। इस मार्ग पर राजकीय विवेकानंद स्कूल बनी हुई है। जिसमें जैतारण शहर सहित उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गांवों विद्यार्थी पढने आते हैं। बलाडा, राबडिय़ावास तथा रास जाने का सीधा रास्ता है। इससे इस मार्ग पर आवागमन का दबाव बहुत अधिक रहता है।

दो वर्षों में क्षतिग्रस्त हुआ गौरव पथ
इस प्रमुख मार्ग पर सार्वजनिक निर्माण विभाग ने दो वर्ष पूर्व गौरव पथ का निर्माण करवाया। इस गौरव पथ के नीचे सीवरेज लाइन दबी हुई है। सीवरेज लाइन की हौदियां करीब 15 से 20 फीट गहरी हैं। हौदियां नीचे से लीकेज होने के कारण गंदा पानी बाहर निकलने व यहां पर ठीक तरह से पीसीसी. नहीं करने से सडक़ के नीचे की जमीन दब गई है। इसके कारण कई स्थानो पर सडक़ दब चुकी है। कभी भी भारी वाहन इस गौरव पथ पर निकला तो आधा वाहन जमीन में उतर सकता है।

कई बार धंसे वाहन
इस सडक़ मार्ग पर सीवरेज से बने गड्ढ़ों में कई बार मोटरसाइकिल सवार नीचे गिरने से चोटिल हो चुके हैं। कई बार वाहन भी धंस चुके हैं। सडक़ पर धंसे वाहनों को क्रेन से बाहर निकालना पड़ा है, लेकिन जिम्मेदार अभी तक मौन हैं। उन्होंने अभी तक अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई है।

लेेंगे न्यायालय की शरण
मैंने जैतारण-तालकिया मार्ग की सडक़ ठीक करवाने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग व नगरपालिका दोनों को शिकायत की है। अगर समय ठीक नहीं की तो मजबूरन न्यायालय की शरण लेनी पडेगी। -देवेन्द्र सिंगारिया, पार्षद, नगरपालिका, जैतारण

सीवरेज से टूटी सडक़
सडक़ मजबूत बनी हुई है। केवल वही पर टूटी है जहां पर सीवरेज की हौदी है। जिनकी लापरवाही से टूटी है। उस स्थान पर ठीक करवाने की जिम्मेदारी नगरपालिका की है। मैंने नगरपालिका को पत्र लिख दिया है। -जीआर. सीरवी, सहायक अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जैतारण

ठीक करवाएंगे
हमने तालकिया मार्ग की सडक़ का मौका देख लिया है। जल्द ठीक करवाने की कार्रवाई करेंगे। -मंजु भाटी, अध्यक्ष, नगरपालिका, जैतारण