
तेल मिल के मुनीम पर हमला, 18 लाख की नकदी से भरा बैग लूटा
पाली/रायपुर मारवाड़। ब्यावर पिंडवाड़ा फोरलेन पर मंगलवार शाम लग्जरी गाड़ी में सवार होकर आए चार लुटेरों ने मोटरसाइकिल पर कलेक्शन पर जा रहे ऑयल मिल के मुनीम पर लाठी से हमला 18 लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया और फरार हुए। बदमाश वारदात के बाद रायपुर लांबिया मेगा हाइवे होकर जोधपुर की तरफ फरार हुए। पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। पुलिस का दावा है कि लुटेरों का सुराग लगा है।
पहले मारी टक्कर, फिर लाठियों से हमला
जैतारण पुलिस उप अधीक्षक सुखराम विश्नोई के अनुसार गुड़िया निवासी गोविंद सिंह राठौड़ झूठा स्थित वितराग इंडस्ट्रीज में मुनीम है। इस ऑयल मिल में वह कैश कलेक्शन का काम देखता हैं। वह मंगलवार शाम को मिल से से महज 500 मीटर पहले झूठा बगीची के पास पहुंचा की पीछे से सफेद रंग की महाराष्ट्र पासिंग गाड़ी आई। चालक ने बाइक के टक्कर मारी। गोविंद सिंह नीचे गिर गया। लग्जरी गाड़ी में चालक सहित चार युवक थे। वे लाठियां लेकर नीचे उतरे। बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर गोविंद सिंह पर लाठियो से हमला कर बैग छीन फरार हो गए। गोविंद सिंह की सूचना पर मिल मालिक मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। गोविंद सिंह को अस्पताल ले जा उपचार करवाया।
टोल पर 100 का नोट फेंक फरार
बदमाशों ने बैग अपनी गाड़ी में रख रायपुर होते हुए मेगा हाइवे का रास्ता पकड़ा। लिलाम्बा के पास टोल पर 100 का नोट फेंका। बेरल खुलते ही तेज रफ्तार से गाड़ी जोधपुर मार्ग की तरफ दौड़ा दी। सीओ सुखराम बिश्नोई, एएसआई कैलाश सिंदल मौके पर पहुंचे। लिलाम्बा टोल से फुटेज निकलवा जोधपुर संभाग में नाकाबंदी करवाई।
Published on:
11 Oct 2022 09:00 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
