रोहट में जम्बूरी ने बनाए थे कीर्तिमान, नतीजा देश में मारवाड़ अव्वल
पाली जिले के रोहट में 4 से 10 जनवरी तक राष्ट्रीय जम्बूरी का आयोजन हुआ था। इसमें देश के अलावा केन्या, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, सिंगापुर, मालदीव सहित 12 देशों के 400 से ज्यादा संभागी सहभागिता निभाने पहुंचे थे। देश के इतिहास में इस 18वीं जम्बूरी में 37000 संभागियों ने पहली बार सहभागिता निभाई, जो अपने आप में एक कीर्तिमान है।