
पत्रिका ने बताया नशे का कारोबार, पुलिस की नींद खुली, पकड़ा गांजा
पाली/सोजत। गांजा तस्करी के आरोप में शिवसेना राजस्थान के उपाध्यक्ष कैलाश दवे समेत दो जनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दवे के फार्म हाउस से गांजा, गांजे की पुडिय़ा और माप-तोल के उपकरण भी बरामद हुए हैं।
सोजत थानाधिकारी रामेश्वर भाटी की अगुवाई में पुलिस ने जोधपुरिया गेट स्थित एक फार्म हाऊस पर दबिश देकर पांच किलो तीन सौ ग्राम अवैध गांजा, प्लास्टिक की पुडिय़ा एवं बीड़ीनुमा रेपर व कांटा जब्त किया है। फार्म हाउस के मालिक नवचौकिया निवासी कैलाश दवे पुत्र रामाकिशन दवे फतेहपुर सीकरी आगरा निवासी शाहीद अली पुत्र अलीमुदीन सैय्यद को गिरफ्तार किया। इस मामले की अग्रिम जांच रायपुर थानाधिकारी जसवंतसिंह को सौंपी गई है। कार्रवाई में विशेष भूमिका सीआई भाटी के साथ कांस्टेबल मोहनलाल, दीनाराम, अजयसिंह,बींजाराम, भूपेंद्रसिंह, गुमान चौहान, सुरेशकुमार व दिनेशकुमार शामिल थे।
पत्रिका ने उठाया था मामला
दरअसल, पिछले कुछ समय से सोजत क्षेत्र गांजा, स्मैक और चरस का अड्डा बना हुआ है। पाली जिले के सोजत, सोजतरोड, सियाट, बगड़ी नगर, चंडावल व रायपुर इसकी चपेट में आ चुके हैं। यहां जितनी आसानी से शराब और गांजा मिलता है, उतनी ही आसानी से स्मैक व चरस भी मिल जाती है। इस मामले को पत्रिका ने उठाया और सिलसिलेवार समाचार प्रकाशित किए। इसके बाद ये बड़ी कार्रवाई हुई।
Published on:
25 Jul 2020 12:15 pm

बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
