
सिरोही @ पत्रिका. जिले के पालड़ी निवासी युवा उद्यमी अमृत भूपेश प्रजापति ने कैटरिंग उद्योग में उत्कृष्ट सेवाओं के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर सिरोही का गौरव बढ़ाया है। रविवार शाम जयपुर में आयोजित ऑल इंडिया कैटरिंग फेडरेशन के सम्मान समारोह में उन्हें प्रतिष्ठित ‘बेस्ट कैटरिंग सर्विस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। देशभर से चयनित प्रतिभाओं की मौजूदगी में मिला यह सम्मान उनकी वर्षों की मेहनत और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं का प्रमाण माना जा रहा है।
समारोह में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया तथा फेडरेशन के प्रमुख नरेंद्र सोमानी ने उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से कैटरिंग उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों और उद्यमियों ने भाग लिया।
अमृत प्रजापति मूल रूप से सिरोही जिले के पालड़ी गांव के निवासी हैं और वर्तमान में गुजरात में कैटरिंग व्यवसाय के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से हर वर्ग में खुशी की लहर है। नोपाजी–पोशीदेवी प्रजापति सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष भूपेश प्रजापति ने बताया कि अमृत को इससे पहले भी कैटरिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान मिल चुका है। वे ट्रस्ट के सचिव के रूप में सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय योगदान दे रहे हैं।
प्रजापति की सफलता यह संदेश देती है कि लगन, गुणवत्ता और बेहतर सेवा के बल पर छोटे शहरों के युवा भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकते हैं। उनकी उपलब्धि सिरोही जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा है।
Updated on:
04 Aug 2026 06:01 am
Published on:
04 Aug 2026 06:01 am
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
