1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास पहल: सिरोही-जालोर के सभी डाकघरों में विशेष राखी लिफाफे और बॉक्स उपलब्ध

पाली

image

Newsdesk

Aug 01, 2026

Rajasthan

- डाक विभाग की ओर से इस बार आकर्षक लिफाफे व बॉक्स उपलब्ध करवाए जाएंगे

जालोर पत्रिका
रक्षाबंधन पर्व पर भाइयों तक बहनों का स्नेह सुरक्षित और समय पर पहुंचाने के लिए भारतीय डाक विभाग ने विशेष तैयारी की है। सिरोही मंडल के अंतर्गत सिरोही और जालोर जिले के सभी डाकघरों में विशेष राखी लिफाफे (राखी एनवेलप) और राखी बॉक्स उपलब्ध कराए गए हैं। इनकी मदद से बहनें अपनी राखी सुरक्षित और भरोसेमंद तरीके से भेज सकेंगी। सिरोही मंडल के अधीक्षक डाकघर अखाराम ने बताया कि विशेष राखी लिफाफे वाटरप्रूफ सामग्री से तैयार किए गए हैं, जिससे राखी परिवहन के दौरान सुरक्षित रहती है। इसके साथ ही डाक विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा का उपयोग कर राखी को कम समय में गंतव्य तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय डाक विभाग वर्षों से देशभर में रिश्तों को जोडऩे का भरोसेमंद माध्यम रहा है। रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी बहन की राखी अपने भाई तक समय पर और सुरक्षित पहुंच सके।

राखी लिफाफे की खासियत
- वाटरप्रूफ सुरक्षा से राखी रहेगी सुरक्षित।
- मजबूत पैकिंग से परिवहन के दौरान नुकसान की आशंका कम।
- स्पीड पोस्ट के जरिए त्वरित एवं समयबद्ध वितरण।
- आकर्षक रक्षाबंधन थीम आधारित डिजाइन।
- भारतीय डाक विभाग की विश्वसनीय सेवा का भरोसा।

इन्होंने कहा
अधीक्षक अखाराम ने रक्षाबंधन के अवसर पर अपने निकटतम डाकघर से विशेष राखी लिफाफे एवं बॉक्स प्राप्त कर डाक विभाग की सेवाओं का अधिकाधिक उपयोग करें, ताकि भाई-बहन के स्नेह का यह पावन संदेश सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंच सके।