31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रील के चक्कर में जोखिम में डाली बच्चे की जान, जवाई बांध की दीवार पर मासूम का वीडियो वायरल, यूजर्स ने की कार्रवाई की मांग

Rajasthan News: पाली जिले के जवाई बांध की दीवार पर घुटनों के बल चलते एक मासूम बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में परिजन रील बनाते नजर आ रहे हैं। यूजर्स ने इस रील पर कार्रवाई करने की डिमांड की है।
2 min read
Google source verification

पाली

image

Akshita Deora

Jul 31, 2026

Jawai Dam

जवाई बांध का फाइल फोटो: पत्रिका

Social Media Viral Video: राजस्थान के पाली जिले के सुमेरपुर स्थित प्रसिद्ध जवाई बांध से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छोटा बच्चा जवाई बांध की दीवार पर घुटनों के बल चलता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में बच्चा अकेला दीवार पर चलता नजर आ रहा है और उसके परिजन पास खड़े होकर उसका वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद बच्चे की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर चिंता जता रहे हैं और इसे बड़ी लापरवाही बता रहे हैं।

यूजर कमेंट में कर रहे कार्रवाई की मांग

वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे गैरजिम्मेदाराना हरकत बताते हुए कहा कि 'सोशल मीडिया पर रील बनाने और ज्यादा व्यूज पाने की होड़ में एक मासूम बच्चे की जान जोखिम में डालना बिल्कुल गलत है। लोगों का कहना है कि थोड़ी सी भी चूक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी।'

एक यूजर ने कमेंट किया, 'बच्चे की जान जोखिम में क्यों डाल रहे हो, नीचे मगरमच्छ इंतजार कर रहे होंगे।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'इन लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इंस्टाग्राम रील का ऐसा जुनून ठीक नहीं है। सरकार से निवेदन है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में कोई भी बच्चों की जान से खिलवाड़ न करे।'

उदयपुर में हुआ था दर्दनाक हादसा

कुछ अन्य यूजर्स ने भी अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखने और सोशल मीडिया के लिए इस तरह के जोखिम भरे वीडियो नहीं बनाने की अपील की है। कुछ दिन पहले ही उदयपुर में भी एक दर्दनाक हादसा सामने आया था। वहां एक होटल में सेल्फी लेने के दौरान एक नन्ही बच्ची पानी में गिर गई थी जिससे उसकी मौत हो गई थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के बाद लोग प्रशासन से भी ऐसे मामलों में सख्ती बरतने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं वापस न हो। ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो कब का है? हालांकि राजस्थान पत्रिका इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।