3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Snake Bite : मंदिर मेें साधु को तो युवक को खेत में सांप ने काटा, पुलिस अ​धिकारी के घर आया कोबरा तो मचा हड़कंप

कोबरा सांप के काटने से साधु व युवक बेहोश, अस्पताल में करवाया भर्ती

2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jul 27, 2024

Snake Bite : मंदिर मेें साधु को तो युवक को खेत में सांप ने काटा, पुलिस अ​धिकारी के घर आया कोबरा तो मचा हड़कंप

पाली शहर में ग्रामीण डीवाईएसपी रतनाराम देवासी के निवास पर आए सांप को पकड़ता सर्प मित्र।

पाली जिले के चंड़ावल गांव के निकट स्थित थानेश्वर महादेव मंदिर परिसर के हॉल में सो रहे साधु को अलसुबह कोबरा सांप ने दो जगह काट लिया। गंभीर हालत में उन्हें पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उनका उपचार किया। साधु की हालत नाजुक बताई जा रही है। उनको अस्पताल के आईसीयू वार्ड में उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार पंजाब के अहमदगढ़ के शिव मंदिर निवासी संत ओगडपीरराजेन्द्रनाथ जो चार दिन पहले घूमते हुए पाली जिले के चंड़ावल गांव स्थित थानेश्वर महादेव मंदिर आए थे। मंदिर के हॉल में बिस्तर लगाकर शुक्रवार रात को वे सो रहे थे। शनिवार अलसुबह सांप ने उनके गले और हाथ पर काट दिया। जिससे चिल्लाकर वे उठे। जिले के कंटालिया निवासी साथी संत अजमेरनाथ उन्हें पाली के बांगड़ अस्पताल लेकर पहुंचे। ट्रोमा सेंटर में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल संत की हालत गंभीर बताई जा रही है।

खेत पर काम करते युवक को सांप ने काटा, बेहोशी की हालत में अस्पताल भर्ती

पाली जिले के रोहट क्षेत्र के बिंजा गांव में शनिवार दोपहर को एक युवक अपने खेत में काम कर रहा था। इस दौरान सांप ने उसे काट दिया। युवक मौके पर ही बेहोश हो गया। परिजन उसे बांगड़ अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उसका उपचार किया।

जानकारी के अनुसार रोहट क्षेत्र के बिंजा गांव निवासी भगाराम [27] पुत्र लुम्बाराम पटेल जो शनिवार दोपहर को अपने खेत में काम कर रहा था। इस दौरान एक सांप ने उसको काट दिया। जिससे वो मौके पर ही बेहोश हो गया। परिजन उसे तुरंत पाली के बांगड़ अस्पताल स्थित ट्रोमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उपचार किया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रमाीण भी अस्पताल पहुंच गए। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारी के घर आया सांप, जंगल में छोड़ा

पाली शहर के ग्रामीण डीवाईएसपी रतनाराम देवासी के निवास पर शनिवार को चार फीट लम्बा कोबरा सांप आ गया। इसकी सूचना पर सर्प मित्र गजेन्द्र सिंह मण्डली मौके पर पहुंचे और कोबरा सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ा।