
लाम्बिया (पाली). आनंदपुर कालू थाना क्षेत्र के लाम्बिया गांव के मरुधरा ग्रामीण बैंक के निकट गुरुवार सुबह सड़क पर अचानक आई आठ वर्षीय बालिका बाइक से टकरा कर गिर गई। गनीमत रही कि बाइक सवार ने ब्रेक लगा दिए, जिससे बालिका को चोटे नहीं आई। बाइक सवार बालिका को समझा रहा था। इतने में वहां खड़े एक समुदाय विशेष के युवकों ने बाइक सवार से मारपीट कर दी। इससे माहौल गर्मा गया। ग्रामीणों ने आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की। मौके पर पहुंचे आनदंपुर कालू थानाप्रभारी ने ग्रामीणों की मदद से लोगों को शांत किया। पीडि़त ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी। शाम को पुलिस ने तीन युवकों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया, शेष की तलाश जारी है।
आनंदपुर कालू थानाप्रभारी बाबूसिंह देवड़ा ने बताया कि लाम्बिया निवासी मुन्नाराम पुत्र पृथ्वीराज राव ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह सुबह करीब आठ बजे हलवाई के कार्य से साथी दिनेश व सांवरराम के साथ बाइक से जा रहा था।
राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक के निकट अचानक बाइक के आगे एक बालिका आ गई। उसे देख ब्रेक लगाए, लेकिन बालिका बाइक से टकरा कर नीचे गिर गई। उसे मामूली चोट आई। वह बालिका को समझा रहा था, इतने इमरान पुत्र हुसैन मोहम्मद, मोबिन पुत्र मुस्ताक, आसिन, आरीफ पुत्र मंजुर अली, मंजुर अली, रसीद अहमद सहित पांच-छह अन्य ने लाठियों व धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। बीच-बचाव के लिए आए दिनेश व सांवरराम से भी मारपीट की गई।
एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा मारपीट करने के मामले को लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया। उन्होंने आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। शाम को पुलिस ने इमरान (23) पुत्र हुसैन मोहम्मद, मुस्ताक (45) पुत्र इस्माइल खान व सिकन्दर (30) पुत्र मुस्ताक को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। शेष आरोपितों की तलाश जारी है।
Published on:
27 Apr 2018 01:48 pm

बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
