3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सबसे बड़े गैर प्रदूषित नया गांव औद्योगिक क्षेत्र को हरी झंडी, दो साल से अटकी पर्यावरणीय स्वीकृति जारी

- अब चूड़ी उद्योग के साथ अन्य उद्योग हो सकेंगे विकसित

2 min read
Google source verification
naya ganv

पाली. जिले में प्रस्तावित सबसे बड़े गैर प्रदूषित औद्योगिक क्षेत्र को लम्बी खींचतान के बाद आखिरकार केन्द्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। पिछले दो साल से अटकी नया गांव औद्योगिक क्षेत्र की पर्यावरणीय स्वीकृति शुक्रवार को जारी कर दी गई है। अब पाली के चूड़ी उद्योग के साथ अन्य प्रदूषण रहित उद्योगों के विकास की गति बढ़ सकेगी।
शहर से सटे नया गांव औद्योगिक क्षेत्रए जिसकी प्लानिंग दो बार पहले भी बदल चुकी हैए उसे केन्द्र सरकार के पर्यावरण मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है। इस औद्योगिक क्षेत्र में अब प्लास्टिक चूड़ी उद्योग का विशेष क्लस्टर विकसित हो सकेगा। इसके साथ ही ऐसे उद्योग जो कि प्रदूषण के लहजे से रेड श्रेणी में नहीं आते वे स्थापित हो सकेंगे। रीको की ओर से मार्च 2016 में पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए आवेदन किया गया था, अब करीब दो साल बाद यह स्वीकृति जारी हुई है।

पहले पावरलूम के नाम से होना था विकसित

नया गांव औद्योगिक क्षेत्र को सबसे पहले कपड़ा उद्योग के सहायक पावरलूम प्रोजेक्ट के लिए आरक्षित किया गया था। इसके बाद इस औद्योगिक क्षेत्र को करीब चार साल तक अटकाया गया। पावरलूम प्रोजेक्ट को भौगोलिक रूप से नकार दिया गया। इसके बाद इस औद्योगिक क्षेत्र को सामान्य श्रेणी में परिवर्तित किया गया।

चूड़ी क्लस्टर के लिए आरक्षित

पावरलूम से हटाने के बाद चूड़ी क्लस्टर के रूप में इस औद्योगिक क्षेत्र को आरक्षित किया गया। लेकिन बाद में एक क्षेत्र विशेष को चूड़ी क्षेत्र और अन्य को सामान्य गैर प्रदूषित औद्योगिक क्षेत्र में आरक्षित किया गया। चूड़ी उद्योग में पहले चरण के आवंटन भी कर दिए गए। लेकिन इसके बाद पर्यावरणीय स्वीकृति का पेच आ गया और आवंटन आधे में ही रुक गए।

लघु उद्योग भारती ने किया स्वागत

लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव विनय बम्ब ने बताया कि इस औद्योगिक क्षेत्र की पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए लम्बे समय से प्रयास किया जा रहा था। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक दबाव बनाया। अब स्वीकृति जारी होने पर सभी का आभार जताया है।

नए आयाम खुलेंगे

अब तक पाली शहर के आस-पास चार औद्योगिक क्षेत्र सिर्फ कपड़ा उद्योग से संबंधित हैं। जबकि चतुर्थ चरण औद्योगिक क्षेत्र ही एक मात्र ऐसा औद्योगिक क्षेत्र है जो सामान्य गैर प्रदूषित क्षेत्र है। अब नया गांव औद्योगिक क्षेत्र को पर्यावरणीय स्वीकृति मिलने से फूड इंडस्ट्री, ग्रेनाइट उद्योग, चूड़ी उद्योग, ट्रेडिंग कार्य जैसे कार्य गति पकड़ सकेंगे।

एक नजर में औद्योगिक क्षेत्र

- 10 साल पुराना औद्योगिक क्षेत्र।

- 2 बाद इसकी स्थितियां बदली।
- पहले चरण में 165 लोगों को आवंटन किया गया।

- 40 लोगों ने पुन: भूखण्ड सरेंडर भी कर दिए।
- 2 साल से पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए अटका था मामला।

इनका कहना...

नया गांव रीको औद्योगिक क्षेत्र को पर्यावरणीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। अब जल्द ही आवंटन की प्रक्रिया को पूरी कर यहां उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

- ए.के सक्सेना, क्षेत्रीय प्रबंधक, रीको पाली।

Story Loader