15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के इस शहर की सुधरेगी दशा, 10 करोड़ की मिली वि​त्तिय स्वीकृति

शहर में 10 करोड़ की 15 नई सड़कों के निर्माण की वित्तीय स्वीकृति मिली है। इससे सड़कों की दशा सुधरने की उम्मीद है।

less than 1 minute read
Google source verification
राजस्थान के इस शहर की सुधरेगी दशा, 10 करोड़ की मिली वि​त्तिय स्वीकृति

राजस्थान के इस शहर की सुधरेगी दशा, 10 करोड़ की मिली वि​त्तिय स्वीकृति

शहर में 10 करोड़ की 15 नई सड़कों के निर्माण की वित्तीय स्वीकृति मिली है। इससे सड़कों की दशा सुधरने की उम्मीद है। नगर परिषद ने सड़कों के प्रस्ताव भेजे थे। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के तहत नगरीय निकायों के सुदृढ़ीकरण के तहत स्वायत्त शासन विभाग ने वित्त पोषण के अंतर्गत 10 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इसमें शहर की 15 सड़कों का निर्माण होगा।

सड़क का नाम अनुमानित लागत (लाख रुपए में)

1. सर्किट हाउस रोड मानपुरा अंडर पास से मानपुरा भाकरी की ओर..............................45.00
2. सुमेरपुर रोड़ से सेंचुरियन गार्डन की ओर .............................. 70.00
3. एसबीआई चौराहे से महाराणा प्रताप सर्किल तक सरदार समंद रोड...........................105.00
4. मंडिया रोड महादेव मोबाइल से सरस्वती विद्यालय की ओर ..............................70.00
5. गांधी पेट्रोल पंप से बजरंग बाड़ी की ओर टैगोर नगर की तरफ...................................50.00
6. नया गांव में जेसीबी वाली गली सूरज स्कूल तक व ऐश्वर्या कॉलेज के पास गली ......................170.00
7. केशव नगर मंडिया रोड इंडस्ट्रीयल एरिया से गुड़लाई मार्ग ..............................75.00
8. इमानुअल मिशन स्कूल से बाईपास तक ..............................48.00
9. सवोZदय नगर आरओबी से बांगड़ स्टेडियम की ओर..............................45.00
10. पानी दरवाजा आंखों का अस्पताल से अग्रसेन भवन होते हुए हाउसिंग बोर्ड खेताराम की प्याऊ वाली सड़क तक ..............................70.00
11. मंडिया रोड भगतसिंह सर्किल से पुनायता गांव की ओर..............................65.00
12. वार्ड 23 में महादेव मंदिर से करणी मंदिर व मीरा गार्डन वाली गली..............................27.00
13. नई सब्जी मंडी से बीएसएनएल ऑफिस होते मंडिया रोड तक..............................55.00
14. जोधपुर रोड बांगड़ स्कूल कलक्ट्रेट से होते हुए सुभाष सर्किल तक..............................55.00
15. सुमेरपुर रोड पर रिलायंस माॅल के सामने की सड़क..............................50.00

राज्य सरकार ने दी स्वीकृति
शहर की सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजे थे। स्वायत्त शासन विभाग ने वित्तीय स्वीकृति जारी की है। पाली को सड़कों की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार।
रेखा राकेश भाटी, सभापति, नगर परिषद, पाली