23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चोरों ने चार दुकानों के तोड़े शटर, लाखों के आभुषण चोरी, लोगों ने बाजार बंद रख थाने के बाहर किया प्रदर्शन

-पाली जिले के सोजत रोड कस्बे में तीन ज्वेलर्स व एक फैंसी स्टोर की दुकान में चोरों ने दिया वारदात का अंजाम Theft in four shops of Sojat Road town :

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Sep 26, 2019

चोरों ने चार दुकानों के तोड़े शटर, लाखों के आभुषण चोरी, लोगों ने बाजार बंद रख थाने के बाहर किया प्रदर्शन

चोरों ने चार दुकानों के तोड़े शटर, लाखों के आभुषण चोरी, लोगों ने बाजार बंद रख थाने के बाहर किया प्रदर्शन

पाली/सोजत। Theft in four shops of Sojat Road town : जिले के सोजत रोड कस्बे में बीती रात चोरों ने तीन ज्वेलर्स [ Jewelers Shop ] व एक फैंसी स्टोर [ Fancy Store ] की दुकान के शटर तोड़ लाखों के सोने-चांदी के आभुषण [ theft of Gold and silver ] व अन्य सामान चुराकर वारदात को अंजाम दे दिया। गुरुवार सुबह दुकानों के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आक्रोशित व्यापारियों व कस्बेवासियों ने बाजार बंद कर थाने के बाहर प्रदर्शन किया। वहीं पुलिस [ pali police ] ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बीती देर रात सोजत रोड कस्बे के सुभाष मार्ग स्थित माताजी ज्वेलर्स (विनोद सोनी सियाट वाले), विरा ज्वेलर्स (जाट राजकिवास वाले), महाराणा प्रताप चोराहा स्थित आई माता ज्वेलर्स (सिरवी कण्टालिया वाले) व फुलाद रोड स्थित लक्ष्मी फैंसी (अमराराम देवासी निम्बली माण्डा वाले) की दुकान के चोरों ने शटर तोडकऱ अंदर रखे लाखों के सोने-चांदी के आभुषण व अन्य सामान चुराकर वारदात को अंजाम दे दिया।

गुरुवार सुबह दुकानों के बाहर लोग जमा हो गए। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी। इसके बाद आक्रोशित व्यापारियों व कस्बेवासियों ने कस्बे में बढ़ती चोरी की वारदातों के खिलाफ बाजार बंद कर पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस के अधिकारियों ने लोगों से समझाइश की। इस दौरान पूर्व विधायक लक्ष्मी बारूपाल भी पुलिस थाने पहुंच गई।