12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली

Theft in pali: चोरों ने मकान का दरवाजा व ​खिड़की तोड़ चुराए आभूषण व नकदी चोरी

पाली के औद्योगिक थाना क्षेत्र के पुराना हाउसिंग बोर्ड का है मामला

Google source verification

पाली

image

Rajeev Dave

May 19, 2023

औद्योगिक थाना क्षेत्र के पुराना हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में चोरों ने एक मकान का दवाजा व खिड़की तोड़कर आभूषण व नकदी चुरा ली। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर चोरों की तलाश शुरू की।
जानकारी के अनुसार पुराना हाउसिंग बोर्ड निवासी नारायणदास पुत्र रामनदास सिंधी फरवरी माह में चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में अपनी बेटी के यहां अपनी पत्नी का इलाज कराने गए थे। पीछे पुत्र भरत कुमार घर पर था। वो बुधवार सुबह काम पर गया था। देर रात जब घर लौटा तो दरवाजे-खिड़की टूटी हुई थी। दरवाजे के ताले टूटे थे। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। दो अलमारी के दरवाजे भी टूटे थे। इसके बाद भरत ने अपने पिता नारायणदास को घर में चोरी होने की जानकरी दी। जिस पर पिता गुरुवार को पाली पहुंचे। इस पर पता लगा कि 3 लाख 50 हजार नकद, 4 सोने की कान की बालियां, 4 सोने की अंगुठियां, साढ़े सात सौ ग्राम चांदी व 30 चांदी के पुराने सिक्के चोरी हुए है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू करते हुए चोरों की तलाश शुरू की।