पाली

परीक्षा से पहले ऐसा होगा पाली में

66वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 6 सेराज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 14 से

2 min read
Nov 03, 2022
परीक्षा से ऐसा होगा पाली में

पाली। ग्रामीण ओलम्पिक के बाद विद्यालयों में पढ़ने वाले खिलाड़ी 66वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुट गए थे। इन प्रतियोगिताओं का प्रथम जिला स्तरीय चरण 6 नवम्बर से शुरू होगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का प्रथम समूह के तहत खेल 14 नवम्बर से शुरू होंगे। इनके समाप्त होते ही विद्यार्थियों को अद्धZवार्षिक परीक्षा में सवालों के जवाब लिखने होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय राहुल राजपुरोहित ने बताया कि चार समूह में होने वाली इन प्रतियोगिताओं के सभी समूहों की विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताएं पूरी हो चुकी है। 17/19 वर्ष छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता सीधे जिला स्तर पर ही होगी। शिक्षा विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

प्रथम समूह में यहां होंगे आयोजन
जिला स्तरीय प्रथम समूह के तहत फुटबाल 17/19 वर्ष छात्र वर्ग का आयोजन 6 से 9 नवम्बर तक राउमावि लुणावा, छात्रा वर्ग राउमावि शिवतलाव, टेनिस क्रिकेट पाली के सुल्तान राउमावि, जिम्नास्टिक पाली के चीमाबाई संचेती राउमावि मिल क्षेत्र, बाल बेडमिन्टन राउमावि जवाली, हैण्डबाल राउमावि आनन्दपुर कालू, सॉफ्टबाल छात्र राउमावि पांचेटिया, छात्रा वर्ग पाली के सांखला सीनियर सैकण्डरी स्कूल मणि नगर में होगी। इसी प्रकार हॉकी 17/19 वर्ष छात्र वर्ग राउमावि बासना जैतारण, 17/19 वर्ष छात्रा गुरुकुल शिक्षण संस्थान उमावि कुड़की, नेटबाल 17/19 वर्ष छात्र/छात्रा राउमावि गुडि़या, जूड़ो 17/19 वर्ष छात्र/छात्रा राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय खुड़ाला फालना, ताइक्वांडो 17/19 वर्ष छात्र/छात्रा राउमावि जाखोड़ा में होगी। वहीं बॉक्सिंग 17/19 वर्ष छात्र/छात्रा पाली के राबाउमावि पैकेज कॉलोनी, तैराकी 17/19 वर्ष छात्र/छात्रा पाली के वंदेमातरम उमावि जयनगर, 17/19 वर्ष छात्र राउमावि माण्डा, छात्रा वर्ग राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय देवली कलां, कुश्ती 17/19 वर्ष छात्र/छात्रा राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय खुड़ाला, कूड़ो 17/19 वर्ष छात्र/छात्रा राउमावि रास तथा शतरंज प्रतियोगिता 17/19 वर्ष छात्र/छात्रा राउमावि करमावास मालियान में होगी। प्रथम समूह की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयारी शिविर 10 से 12 नवम्बर तक प्रतियोगिता आयोजक विद्यालयों में ही आयोजित किए जाएंगे।

दूसरे समूह में 10 से प्रतियोगिताएं

दूसरे समूह में तीरंदाजी 17/19 वर्ष छात्र/छात्रा प्रतियोगिता राउमावि तखतगढ़, बेडमिन्टन राउमावि सोजत, बास्केटबाल फादर्स चिल्ड्रन स्कूल पाली, क्रिकेट 19 वर्ष छात्र/छात्रा राउमावि माण्डल, 17 वर्ष राउमावि ढालोप, लॉन टेनिस राज पब्लिक स्कूल सोजत, टग ऑफ वार राउमावि मेघदड़ा, मलखम्भ राउमावि पोमावा, कबडडी 17/19 वर्ष छात्र राउमावि लौटोती, छात्रा राउमावि तालकिया में होगी। इसी प्रकार खो-खो 17/19 वर्ष छात्र राउमावि पनोता, छात्रा राउमावि डायलाना, रॉल बाल 17/19 वर्ष छात्र/छात्रा राउमावि अटबड़ा, आस्थे डू अखाड़ा राउमावि रूपावास सोजत, वुशू राउमावि रूपावास सोजत, सेपक टकरा आरवी इंटरनेशनल स्कूल मारवाड़ जंक्शन, सुपर सेवन क्रिकेट महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खारची व साइकलिंग राउमावि कोठार में होगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शिविर 15 से 18 नवम्बर तक विजेता दल वाले स्कूलों में आयोजित किए जाएंगे।
तृतीय समूह प्रतियोगिता 14 से 17 तक
कराटे 17/19 वर्ष छात्र/छात्रा राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय बर, शुटिंग बाल शहीद भगतसिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय जैतारण, टेनिस बाल क्रिकेट राउमावि धरमधारी, थ्रो बाल राउमावि कुलथाणा, टेनिस वॉलीबाल राउमावि चामुण्डेरी राणावतान, स्पीड बाल कृष्णा उच्च माध्यमिक विद्यालय ढाबर, राइफल शूटिंग राउमावि सिन्दरू, कैरम राउमावि देवली पाबूजी, पावर लिफि्टंग राउमावि धनेरिया, वेट लिफि्टंग राउमावि धनेरिया, रोलर स्केटिंग सेंटपॉल श्रीसेला, स्कॉय मार्शल आर्ट राउमावि सुमेल, योगा राउमावि ढाबर, रग्बी फुटबॉल राउमावि दयालपुरा, लगौरी राउमावि जैतपुर रोहट, साइकलिंग केएस लोढ़ा फालना में होगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शिविर 22 से 25 नवमबर तक विजेता दल वाले स्कूल में लगाया जाएगा।

चौथे समूह में एक प्रतियोगिता

चौथे समूह में एक प्रतियोगिता 17/19 वर्ष छात्रा वर्ग में एथेलेटिक्स की राबाउमावि सुमेरपुर तथा छात्र वर्ग की राउमावि भैसाणा में होगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शिविर 7 से 10 जनवरी तक विजेता दल वाले स्कूल में आयोजित किया जाएगा।

Updated on:
03 Nov 2022 08:17 pm
Published on:
03 Nov 2022 08:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर