10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : रिश्ते में पोते ने अपने साथियों के साथ मिलकर की दादा की हत्या, खेत में रखवाली कर रहा था बुजुर्ग

पाली जिले के रोहट पंचायत समिति क्षेत्र के भीण्डर गांव का है मामला, पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा

2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Nov 03, 2024

VIDEO : रिश्ते में पोते ने अपने सा​थियों के साथ मिलकर की दादा की हत्या, खेत में रखवाली कर रहा था बुजुर्ग

बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी के बाहर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के दौरान जमा मृतक के परिजन।

पाली रोहट पंचायत समिति क्षेत्र के जैतपुर थाना क्षेत्र के भीण्डर गांव में कुटुम्ब के पौते ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर देर रात को खेत में ही धारदार हथियार से अपने दादा की हत्या कर दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा।

जैतपुर थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि भीण्डर निवासी राणाराम पुत्र प्रभुराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि मेरे पिता की खेत में चने की खेती की हुई है। रोजाना की तरह शनिवार दोपहर करीब चार बजे खेत में रखवाली करने के लिए गए तो कुटुम्ब के रिश्ते से पौत्र भीण्डर निवासी मुकेश पुत्र बगदाराम मेघवाल ने पीछे से आकर मेरे पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। मुकेश व उसके दो तीन अन्य व्यक्तियों ने मिलकर मेरे पिता के साथ मारपीट की। इसके बाद मेरे पिता को अधमरा करके छोड़ दिया। करीब साढे़ चार बजे खेत में गया तो वहां पर मेरे पिता घायलावस्था में पड़े थे। मेरे पिता के साथ मारपीट हुई वों मुझे श्रवणगिरी ने फोन कर सूचना दी। मैं मेरे पिता को घायलावस्था में खेत से अस्पताल उपचार के लिए लेकर गए तो बीच रास्ते में मेरे पिता ने बताया कि मुकेश व अन्य दो तीन जनों ने उसके साथ मारपीट की। मेरे पिता के सिर पर धारदार हथियार से मारी हुई थी। छाती पर भी बहुत गहरी चोट थी, कान के नीचे भी गहरी चोट थी, पूरे शरीर पर निशान भी थे। अस्पताल ले जाते समय मेरे पिता की बीच रास्ते में ही मौत हो गई। इसके बाद पुलिस थाने में जाकर रिपोर्ट देकर मृतक पिता को बांगड अस्पताल लेकर गए। वहां पर चिकित्सकाें ने जांच करते हुए उन्होंने मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पुत्र ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि मुकेश अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है ओर मेरे पिता की मौत का षडयंत्र लसाराम पुत्र नेनाराम, रूपाराम पुत्र अचलाराम, रामाराम पुत्र केसाराम, लहराराम पुत्र केसाराम, भीमाराम पुत्र सदाराम ने मिलकर रचा ओर मुकेश व अन्य व्यक्तियों को शराब पिला कर दिन भर सााजिश कर मेरे पिता की हत्या करवा दी। सूचना मिलते ही थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। रविवार की सुबह बांगड अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमोर्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।