पाली। सदर थाना क्षेत्र के पाली-बोमादडा मार्ग पर शनिवार दोपहर को मोटरसाइकिल पर जा रहे पिता-पुत्र को एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। जिन्हें एम्बुलेंस की सहायता से बांगड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह सदर थाना क्षेत्र के पाली-बोमादड़ा मार्ग एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे पिता-पुत्र को एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार गोबरराम गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद राहगिरों ने एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना।
जिस पर रेड्क्रॉस की दो एम्बुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को बांगड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित ट्रोमा सेंटर में लाकर भर्ती कराया।